जो बचाए पर्यावरण उसे ही दें वोट

इलाहाबाद। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सोमवार को एक अनूठी मास्क रैली निकाली. जनता से अपील किया कि उसे ही अपना जनप्रतिनिधि चुनें जो पर्यावरण की रक्षा कर सके.

जुलूस की शक्ल में सभी सिविल लाइन्स के सुभाष चौराहा पहुंचे और सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर मास्क लगाकर पर्यावरण की रक्षा का सांकेतिक संदेश दिया.