Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. वर्ष 2025-26 पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन से लेकर भुगतान तक का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार ने बताया है कि विद्यार्थी इसके अनुसार आवेदन कर लें.
समस्त सूचनायें भरकर विद्यालय द्वारा मास्टर डेटाबेस में सम्मलित होने के लिए अपलोड करने का कार्य 01 जुलाई से 05 अक्टूबर तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृति सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से स्थापित करना 02 जुलाई से 15 अक्टूबर तक, छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन करना 02 जुलाई से 30 अक्टूबर तक, छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालना 03 जुलाई से 31 अक्टूबर तक, हार्ड कॉपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्न को सहित विद्यालयों में जमा किया जाना 03 जुलाई से 04 नवम्बर तक, विद्यालय द्वारा आवेदक को मिलान करते हुए अपात्र छात्रों को निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 03 जुलाई से 06 नवम्बर तक निर्धारित किया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


