Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • छोटी बहन की मदद के लिए आई थी बड़ी बहन, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत
  • VIRAL न्यूज़
  • बांसडीह

छोटी बहन की मदद के लिए आई थी बड़ी बहन, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत

Remote Desk 27 June, 2021 1 minute read
Ballia death lightening

बांसडीह, बलिया. जिले में कई दिनों से गरज और चमक के साथ हो रही बारिश जाननेवा बन गई है। बांसडीह क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इनके परिवार पर कहर टूट पड़ा है, दोनों के छोटे-छोटे बच्चे हैं जो बिलख रहे हैं।

नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नं. 15 निवासी पार्वती देवी (32) पत्नी प्रमोद कुमार चौहान अपनी बड़ी बहन मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी भागमनी देवी (38) पत्नी रामायण चौहान के साथ रविवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थी. इसी बीच, तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गयी. बहनें कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गईं।

घर से सिर्फ तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. मृतका पर्वती देवी का पति प्रमोद कुमार चौहान ने रोते-बिलखते बताया उनके सामने ही यह घटना हुई और वह कुछ भी नहीं कर पाए, उनका तो संसार ही उजड़ गया. उनका सवाल था कि अब बच्चों की की कौन देखभाल करेगा.

प्रमोद चौहान घटना के समय भोजन लेकर खेत की तरफ जा रहे थे तभी तेज आवाज के साथ गिरी बिजली से परिवार तबाह हो गया. पार्वती के दो मासूम बच्चों नीरज (3 वर्ष) व निधि (5 वर्ष) को देख कर हर किसी की आंखें भींग गईं।

बहन की मदद के लिये आई बहन की हुई मौत

मनियर थाना क्षेत्र की मुड़ियारी गाँव की भगमनी देवी दो दिन पहले ही अपनी बहन की खेत मे धान रोपाई में मदद के लिऐ आयी थीं. भगमनी देवी के दो बेटों दीपक एव वियांशु का रोते रोते बुरा हाल है.

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल सुनील कुमार सिंह,एसआई रवीन्द्र नाथ राय व राजस्व निरीक्षक तारकेश्वर सिंह मौके पर पहुंच गये. विधिक कार्यवाही के बाद दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

 

आकाशीय बिजली गिरने से 7 बकरियों की हुई मौत

बाँसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार चौराहा के समीप रविवार के दिन आकाशीय बिजली गिरने से 7 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक महिला झुलस कर घायल हो गई. जानकारी के अनुसार कलावती देवी (60 वर्ष) पति प्रभु नाथ राजभर निवासी मैरिटार बकरियों को लेकर माधोपुर मौजा में चरा रही थी. तेज गरज और चमक के साथ आई बारिश की वजह से सभी बकरियों को खेत में बने एक ट्यूबेल के पास आकर बारिश से बचने के लिए छुप गई. तभी आकाशीय बिजली ट्यूबेल पर गिरी गई जिसकी चपेट में आने से 7 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कलावती देवी भी घायल हो गई तथा ट्यूबल का छज्जा भी छतिग्रस्त हो गया.

आसपास के लोगों ने घायल महिला को मैरिटार चौराहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में पहुंचाया जहां घायल महिला का इलाज किया गया. महिला की स्थिति में सुधार को देखते हुए घर भेज दिया गया. अकाशीय बिजली गिरने के बाद बकरियों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग की भीड़ जुट गई .

(बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह

Post navigation

Previous: जनेश्वर मिश्रा सेतु से पकड़े गए पशु तस्कर, पिकअप वाहन जब्त
Next: छात्रों पढ़ाई ना रुके इसीलिए 50 गांवों में पुस्तकालय खोलेंगे आईआरएस शशांक शेखर

ये भी पढ़ें

Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.