Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • 130 करोड़ का प्रोजेक्ट भी नहीं रोक पाया गंगा का वेग, गोपालपुर में घुसा बाढ़ का पानी, 20 हजार आबादी पर मंडराया खतरा
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

130 करोड़ का प्रोजेक्ट भी नहीं रोक पाया गंगा का वेग, गोपालपुर में घुसा बाढ़ का पानी, 20 हजार आबादी पर मंडराया खतरा

Remote Desk 7 August, 2021 1 minute read
bariya flood 3

बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगा की प्रचंड लहरें अपना रूप दिखाने लगी हैं. शुक्रवार रात में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर सेमी फ्लड डेंजर पॉइंट 58.725 मीटर को भी पार कर गई है. शनिवार को दोपहर 12 बजे केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण केंद्र गायघाट में गंगा का जलस्तर 59.18 मीटर मापा गया जबकि 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी है.

उधर रात में गंगा नदी के बाढ़ का पानी गोपालपुर ग्राम पंचायत के गोपालपुर, दुबेछपरा, उदयी छपरा गांव में घुसकर एनएच 31 तक पहुंच चुका है. पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज दुबे छपरा के कंपाउंड व बाहर के मैदान में पानी भर गया है, और समाचार लिखे जाने तक लगातार पानी बढ़ रहा है.

गांवों में गंगा के बाढ़ का पानी भर जाने की वजह से लोग गांव से निकल कर के अपना सामान लेकर एनएच 31 के किनारे दुबे छपरा से प्रसाद छपरा ढाला के बीच हाईवे के दोनों किनारों पर साफ करके अपनी झोपड़ी लगाना शुरू कर दिए हैं.

यहां यह उल्लेखनीय है कि गंगा के बाढ़ व कटान से सुरक्षा के लिए रामगढ़, गंगापुर में स्पर बनाने तथा गंगा नदी के उस पार गंगा का धारा मोड़ने के लिए ड्रेजिंग कार्य के लिए 130 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चलता रहा. बावजूद इसके गंगा के बाढ़ का पानी रामगढ़ कस्बा के लगभग 100 मीटर पूरब से 300 मीटर पश्चिम तक एनएच 31 पर दबाव बनाए हुए हैं. जहां अब एनएच 31 की सुरक्षा के लिए फ्लड फाइटिंग का कार्य चल रहा है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 130 करोड़ के प्रोजेक्ट पर अब तक हुए कार्य का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की बातों को माने तो इस साल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी माह में ही धन अवमुक्त करा दिया था लेकिन कराए गए कार्यों में अनियमितता की गई. रामगढ़ के इर्द-गिर्द तीन स्पर कहने को तो बना दिए गए हैं लेकिन स्पर के निर्माण में अगल-बगल से मिट्टी काटकर गड्ढा कर दिया गया. नाला की तरह बने गड्ढों में गंगा के बाढ़ का पानी भर गया है जो सीधे एनएच पर दबाव बना रहा है. ऐसे में वहां पर हालात अच्छे नहीं है. गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का क्रम इसी तरह से बना रहा तो बाढ़ का पानी एनएच को ओवरफ्लो कर उत्तर दिशा में आबादी की ओर गिरने लगेगा.

उधर गोपालपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का कहना था की अगर ड्रेजिंग का कार्य पूरा हो गया होता तो भी कुछ राहत रहती. फिर आंदोलन करके हम लोगों ने मांग रखी थी की दुबे छपरा रिंग बंधा ही ठीक कर दिया जाए, इसी का निर्माण करा दिया जाए तो लगभग 12 हजार की आबादी जिस में बाढ़ का पानी घुस आया है, वह तो नहीं आता. इसके पहले कई वर्षों तक हमारा गांव सुरक्षित रहा है और पानी नहीं आता था. वर्ष 2019 में जो रिंग बंधा टूटा उसको ठीक करने के बजाए हमारे यहां कटान से बचाव के लिए करोड़ों की लागत से पारको पॉइंन पद्धति से काम करा दिया.

ग्रामीणों ने एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी गई योजनाओं के लिए समय रहते धन मुक्त कराने की तारीफ की वही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा बाढ़ खंड पर लूटपाट का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया की रुड़की से बनकर इस क्षेत्र को बाढ़ कटान से बचाव के लिए जो योजना और नक्शा भेजा गया था, बाढ विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने उससे अलग मनमाने ढंग से काम किया और कराया है.

वहीं गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव से 20 हजार आबादी तथा 150 हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसलों पर गंगा के बाढ़ का खतरा मडराने लगा. तटवर्ती गांव के लोगों की बातों को अगर माने तो गोपालपुर ग्राम पंचायत के गोपालपुर, दुबे छपरा, उदई छपरा, आलम राय के टोला, बड़का व छोटका बुधनचक, मठिया, मुरली छपरा, जगदेवा, पांडेपुर, मिश्र गिरी के मठिया, चिंतामणि राय के टोला, गुदरी राय के टोला, वंश गोपाल छपरा आदि लगभग 20, हजार की आबादी तथा दुबे छपरा से टेंगरही संसार टोला तटबंध तक एनएच 31 के दक्षिणी किनारे पर के लगभग डेढ़ सौ हेक्टेयर भाग पर बाढ़ का पानी गिरने लगा है. खेतों के ऊंचे वाले हिस्से फिलहाल बचे हैं, जबकि नीचे वाले हिस्से सड़क के किनारे तक जलमग्न हो गए हैं.

उधर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन अपनी तैयारियां तेज कर दी है. दुबे छपरा हनुमान मंदिर पर बाढ़ राहत शिविर प्रशासन की तरफ से स्थापित कर दिया है गया है. वहां पर राजस्व कर्मी, ब्लॉक कर्मी तथा स्वास्थ्य चिकित्सा, पशु चिकित्सा के लिए कर्मचारी तैनात है. बाढ़ राहत शिविर पर जाकर तहसीलदार बैरिया व एस एच ओ बेरिया बार-बार चक्रमण कर रहे हैं. एसएचओ राजीव मिश्र ने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी की दशा में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जगह जगह पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं.

वही बैरिया तहसीलदार शिव सागर दुबे ने बताया कि अगर विकट परिस्थितियां बनती है तो बाढ़ पीड़ितों के रहने, भोजन, प्रकाश, पर्याप्त संख्या में बड़ी, छोटी व मझोली नावें, स्वास्थ्य टीम, पशु चारा सब का इंतजाम कर लिया गया है. तिरपाल और खाद्य सामग्री यहां पहुंच जाएगा. पीड़ितों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए तैयारी कर ली गई. जो कुछ कमी रह गई है वह शाम तक पूरी कर ली जाएगी.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Tags: बाढ़ बैरिया

Post navigation

Previous: डीएम अदिति सिंह ने कहा जन समस्याओं का तय समयसीमा के भीतर समाधान करें अधिकारी, सिकंदरपुर तहसील में की जनसुनवाई
Next: ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बलिया जा रहे सेना के जवान की हत्या की कोशिश

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.