Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • यूपी के चुनावी बिसात पर भाजपा की ‘जात’
  • बतकही

यूपी के चुनावी बिसात पर भाजपा की ‘जात’

अमित शाह की माने तो यूपी के विकास में सबसे बड़े रोड़ा हैं सपा और बसपा. शाह ने मऊ की रैली व अति दलितों और अति पिछड़ों की महापंचायत में शनिवार को राहु-केतु करार दिया. इस मौके पर शाह ने कभी मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे ओमप्रकाश राजभर की भारतीय समाज पार्टी से चुनावी गठबंधन की घोषणा की. साथ ही बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह विलय नहीं, सिर्फ गठबंधन है. जाहिर है भाजपा यूपी की चुनावी बिसात पर जात की गोटिया सेट करने में जुटी हुई है.
News Desk 10 July, 2016 1 minute read
mau 2

बलिया लाइव ब्यूरो

अमित शाह की माने तो यूपी के विकास में सबसे बड़े रोड़ा हैं सपा और बसपा. शाह ने मऊ की रैली व अति दलितों और अति पिछड़ों की महापंचायत में शनिवार को राहु-केतु करार दिया. इस मौके पर शाह ने कभी मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे ओमप्रकाश राजभर की भारतीय समाज पार्टी से चुनावी गठबंधन की घोषणा की. साथ ही बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह विलय नहीं, सिर्फ गठबंधन है. जाहिर है भाजपा यूपी की चुनावी बिसात पर जात की गोटिया सेट करने में जुटी हुई है. वैसे तो भाजपा विकास का माला जपने की आदी रही है, मगर सत्ता की दौड़ में वह किसी भी शर्त पर पीछे रहने के मूड में नहीं है. अपना दल की स्वाभिमान रैली के बाद अब वह पूर्वांचल में अति पिछड़ों और अति दलितों को अपने पाले में करने की जुगत में है.

MAU

मिशन 2017 के लिए टार्गेट 50 फीसदी का वोट बैंक
बिहार में हारी भाजपा उत्तर प्रदेश कोई मौका चूकना नहीं चाहती. लिहाजा उनके नेता मंच पर तो विकास की बात करते हैं पर समीकरण जातीय बैठा रहे हैं. इसी कारण अपना दल की अनुप्रिया पटेल और भासपा के बाद उनके निशाने पर और छोटी पार्टियां हैं. पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों के तकरीबन 50 फीसद वोट हैं उत्तर प्रदेश में. इनमें से यादव 19 % निकाल दें तो भी यह तादाद बहुत है. यही वजह है कि बीजेपी ज़्यादा से ज़्यादा पार्टियों को अपनी तरफ गोलबंद करने में जुटी हुई है. यक्ष प्रश्न तो यह है कि बिहार चुनाव में भाजपा इसी जाति की कश्ती में सवार होकर डूब चुकी है. एक बार फिर उत्तर प्रदेश के चुनाव में इसी कश्ती पर सवार होने की तैयारी कर रही है. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि उत्तर प्रदेश में यह कश्ती चुनावी वैतरणी पार कर पाती है या नहीं.

mau 1

भासपा को भी जरूरत है भाजपा के सहारे की
वैसे सच्चाई तो यह है कि भासपा को भी भाजपा के सहारे की जरूरत है. राजभरों का पूर्वांचल में बड़ा वोट बैंक है. 2012 के चुनाव में इनकी ताकत का स्पष्ट एहसास हुआ था. बलिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी में भासपा का प्रदर्शन जानदार रहा. भासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश ने गाजीपुर की जहूराबाद सीट से 49600 वोट मिले थे. पार्टी के दूसरे प्रत्याशी बलिया ने फेफना से 42000 ,  रसड़ा से 26000,  सिकंदरपुर से 40000,  बेल्थरा रोड से 38000 वोट बटोरे थे. गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी में भी पार्टी के उम्मीदवारों ने 18 से 30 हजार वोट बटोरे थे, लेकिन कोई सीट जीत नहीं पाए थे. लिहाजा सत्ता में भागीदारी के लिए राजभरों को भी किसी मजबूत कंधे की जरूरत है जो उन्हें बीजेपी के रूप में नजर आ रहा है. इसलिए ओम प्रकाश राजभर ने अपने लोगों को विकास से अब तक दूर रहने की बात याद दिलाते हुए कहा कि “खजाना लेना है कि नहीं। कितने लोग तैयार हैं खजाना लेने के लिए। यह खजाना तभी मिलेगा जब भारतीय जनता पार्टी और भासपा की सरकार बनेगी.”

सोहेल देव का गुजरात कनेक्शन

राजभरों को अपनी तरफ गोलबंद करने के लिए अमित शाह को सोहेल देव का गुजरात कनेक्शन भी याद आ गया. मऊ में अति दलित अति पिछड़ों की महापंचायत में अमित शाह ने कहा  ”मैं सोमनाथ की धरती से आता हूं. सोमनाथ मंदिर को गजनी ने तोड़ा था. यहां बहराइच में भी एक सोमनाथ का मंदिर था जिसको तोड़ने के लिए उसका भतीजा गाजी और साला आया था. पर उसे नहीं पता था कि बहराइच में महाराजा सोहेल देव का राज है. महाराजा सोहेल देव ने उन्हें हराया. सोहेल देव ने देश की रक्षा के साथ धर्म की भी रक्षा की.” गौरतलब है कि इसी साल सोहेलदेव के नाम पर एक सुपरफास्ट ट्रेन आनंद बिहार से गाजीपुर के लिए चलाई गई है.
 

Tags: भाजपा भासपा मऊ

Post navigation

Previous: रसड़ा में पौधरोपण 14 को
Next: उफनती घाघरा में आधी रात पलटी नाव, आधा दर्जन बहे

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.