बैठक कर लगाए भासपा पर तरह तरह के आरोप
Tag: भासपा
मंत्री,सांसदो,विधायकों का वेतन व पेंशन बन्द हो-अरविन्द राजभर
लेखपालो ने अपने ऊपर किये गए दुर्व्यवहार से आहत होकर कार्य का बहिष्कार कर आरोपियों के ऊपर एफ आईआरदर्ज करने की मांग करने लगे
गांधी पार्क के मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ
रसड़ा विधान सभा में भासपा की कार्यकर्ता बैठक
भासपा अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी
भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने मैरीटार स्थित आईटीआई के प्रागंण में रविवार को विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी.
भाजपा से गठबंधन के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 17 जनवरी को अपने कोटे के उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. कासिमाबाद क्षेत्र के रेंगा शहबाजपुर में पार्टी का कार्यक्रम निर्धारित है. उसमें मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर होंगे.
पूर्व मंत्री व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी की 17 वीं पुण्यतिथि पर बस स्टेशन चौराहा पर आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद लोगों द्वारा उनके मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ. तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में चर्चा कर उन्हें विकास पुरुष व कर्मयोगी की संज्ञा दिया.
भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में बांसडीह के विभिन्न गांवों से जन चेतना साइकिल यात्रा रविवार को निकाली गई. इसका समापन बांसडीह में हुआ.
गांधी पार्क मैदान में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पिछड़ा वर्ग सम्मलेन आयोजित किया गया. वक्ताओं ने पिछड़ों को लामबंद होकर सपा बसपा से प्रदेश को मुक्ति दिलाकर केन्द्र सरकार की तरह प्रदेश में भी भाजपा भासपा गठबंधन सरकार बनवाने का आह्वान किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मरदह से जनचेतना साइकिल यात्रा निकाली. इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जनचेतना साइकिल यात्रा का मकसद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के समर्थन में गरीब, किसान और मजदूर लोगों को जागरूक करना.
भासपा-भाजपा का गठबंधन राजभर समाज को समाज में सम्मानजनक हक दिलाने के लिए किया गया है. आगामी विधान सभा चुनाव के बाद निश्चित हमारी सरकार बनेगी और समाज के दलित व पिछड़ी जातियों को उनका वाजिब हक मिलेगा जिसका वे हकदार है.
स्व. चम्पा देवी सेवा समिति के तत्वावधान में बांसडीह स्थित अंबेडकर तिराहे पर गरीब निःसहाय, विकलांग को भारतीय समाज पार्टी के बांसडीह विधान सभा के प्रभारी/प्रत्याशी संजय सिंह द्वारा हजारों लोगों को कम्बल वितरित किया गया.
रसड़ा के गांधी पार्क के मैदान में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ता सम्मलेन में शनिवार को वक्ताओं ने प्रदेश में भासपा एवं भाजपा की सरकार बनाने की हुंकार भरी. पूर्वांचल राज्य बनाने सहित भासपा की नीतियो को अमल में लाने के लिए कार्यकर्ताओ ने संकल्प दोहराया.
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बघौता नारायणपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे तेज रफ़्तार से आ रही स्कार्पियो व साइकिल सवार में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने साइकिल सवार को जिला चिकित्सालय में भिजवाया. वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
बांसडीह डाक बंगला मे भासपा के 28 सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिनारायण राजभर ने की.
विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के सुहलदेव भासपा इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक एकईल गांव में हुई. इसमें विधानसभा क्षेत्र के बूथ कमेटियों के गठन के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही इस कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया, जिससे गठन का कार्य समय से पूरा हो सके.
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का चौथा चरण बलिया से प्रारम्भ हुआ और इसके साथ ही प्रदेश की चारों दिशाओं से परिवर्तन का शंखनाद शुरू हो गया. बलिया से परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रवाना किया. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जाली नोट और आतंक को प्रश्रय दे रहा है.
भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंच से घोषणा किया कि पूर्वाञ्चल की 150 विधानसभा सीटों पर भारतीय समाज पार्टी सपा और बसपा को नहीं जीतने देगी.

