ताज मार्केट के पास हार्डवेयर की दुकान में आग

सिकंदरपुर बस स्टेशन मार्ग पर स्थित ताज मार्केट के समीप बुधवार को देर शाम दीपक से हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया.

सलेमपुर के पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए 7.20 करोड़

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र को सात करोड़ बीस लाख की सौगात नौ पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण हेतु दिया है.

कलाम हॉउस विजेता और टैगोर हॉउस उपविजेता

मनस्थली एजुकेशन सेंटर में चल रहे वार्षिक खेल कूद समारोह -2016 का समापन हुआ. फाइनल में टैगोर, सुभाष, नेहरू, कलाम हॉउसों के बीच काफी रोमांचक मैच हुए.

मथुरा महाविद्यालय में 30 तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

मथुरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम द्वितीय एवम तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओ का विश्वविद्यालयीय परीक्षा फ़ार्म 30 दिसम्बर तक ही भरा जायेगा.

मुइयां के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

तहसील क्षेत्र के मुइयां गांव के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंटकर पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाने में की गई धांधली से संबंधित उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

कुशवाहा सभा के अधिवेशन में जुटेंगे दिग्गज

जिला कुशवाहा सभा के समस्त पदाधिकारियों की बैठक 20 दिसम्बर को कुशवाहा भवन परिखरा में 2 बजे से हुई. बैठक में 25 दिसम्बर को होने वाले वार्षिक अधिवेशन एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के तैयारी पर चर्चा हुई.

पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार बलिया इकाई जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा.

पूनम महाजन व वीरेंद्र सिंह मस्त के मनोनयन पर खुशी जताई

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बन्टू के अध्यक्षता में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की बैठक द्वारिकापुरी स्थित सभागार में बुधवार को हुई.

पुलिस लाइन में दिया गया चुनावी प्रशिक्षण

पुलिस लाइन बलिया के आरडी त्रिपाठी हाल में आगामी विधान सभा निर्वाचन-2017 चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशशिक्षण दिया गया.

फरसाटार – मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में बीते 8 अक्टूबर को पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रो. योगेंद्र सिंह होंगे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के अंतरिम वीसी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के चीफ प्रॉक्टर प्रो. योगेंद्र सिंह को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का अन्तरिम वाइस चांसलर मनोनीत किया गया है.

ट्रक के धक्के से गिरी दिवार, महिला की हालत गंभीर

थाना क्षेत्र के मलपहरसेनपुर में मंगलवार की शाम दिवाल में दबकर एक अधेड़ महिला घायल हो गयी. परिजन उन्हें पीएचसी पहुंचाए. चिकित्सक गम्भीर स्थिति देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

मतभेद भुलाकर विकास कार्य को तहजीब देने की जरूरत-नारद राय

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय ने विधायक निधि से निर्मित काशीपुर में सीसी सड़क का लोकार्पण करते हुए कहा कि सरकार में भले ही मैं मंत्री रहू या न रहूं, परन्तु क्षेत्र का विकास करना मेरे राजनीतिक जीवन का सर्वोच्च प्राथमिकता है.

भीमपुरा को ब्लॉक दर्जा, साकार हुआ शारदानंद अंचल का सपना

जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित मऊ जनपद से सटे भीमपुरा को ब्लाक का दर्जा मिल जाने की खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

बलिया में पूरे तेवर में दिखीं स्वाति सिंह

टाउन हाल में आयोजित सम्मेलन में स्वाति सिंह अपने पूरे तेवर में दिखीं. सपा विधायक नारद राय द्वारा कथित तौर पर नई नवेली कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि वे चाहे तो चुनाव से पहले उनके साथ वाक युद्ध कर लें. बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि उन्हे व उनके पति को उनसे जान का खतरा है.

भाजपा में बूथ समितियों की  संरचना पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि बलिया जनपद में पिछड़ा सम्मेलन, युवा सम्मेलन तथा महिला सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जनपद के सभी कार्यकर्ता, नेता व जिला पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं.