सपा-बसपा जाति की राजनीति करती हैं-केतकी सिंह

भारतीय जनता पार्टी बांसडीह विधान सभा के तत्वावधान में रविवार को प्रजापति समाज के संस्थापक स्व संतराम पूर्व एमएलसी का स्मृति समारोह का आयोजन बांसडीह डाक बंगला में हुआ. साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन का आयोजन किया गया.

गरीबों मजलूमों की लड़ाई भासपा ही लड़ती है – ओमप्रकाश राजभर

भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में बांसडीह के विभिन्न गांवों से जन चेतना साइकिल यात्रा रविवार को निकाली गई. इसका समापन बांसडीह में हुआ.

निरस्त इण्टरसिटी ट्रेन चलाने के लिए भाजपाइयों ने सौंपा मांग पत्र

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्रीय रेल प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे को संबोधित मांगपत्र निरस्त इण्टरसिटी ट्रेन चलाने के लिए स्टेशन अधीक्षक को सौंपा.

खपड़िया बाबा के निर्वाण दिवस पर श्रीपालपुर आश्रम में रुद्र यज्ञ 10 जनवरी से

श्री श्री 1008 श्री स्वामी खपड़िया बाबाजी महराज के 32 वे निर्वाण दिवस पर भव्य आध्यात्मिक आयोजन करने के लिए उनके आश्रम प्रांगण में एक बैठक परम पूज्य स्वामी हरिहरानंद जी महाराज की कृपापूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुई.

वाजपेयी के जन्मदिन पर बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री

भीमपुरा में भाजपा नेत्री राजश्री बसन्त ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर रविवार को गरीब बच्चों को खाने का सामान वितरित किया.

बैंकों में पूर्व सैनिकों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था हो

संत सुरजन बाबा के पोखरे पर रविवार को पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक हुई. जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपने अपनी समस्याएं गिनवाई.

रेवती में अवैध शराब समेत तीन दबोचे गए

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालनगर डुमायीगढ़ घाट से 213 शीशी दूसरे प्रान्त की निर्मित अवैध शराब लेकर जा रहे तीन लोगों को रेवती पुलिस ने धर दबोचा.

खेत में मिली अधेड़ की लाश, शिनाख्त नहीं

बैरिया- बलिया मार्ग नेशनल हाईवे पर, पांडेपुर और टेंगरही के बीच सड़क से उत्तर तरफ के खेतों में लगभग 55 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ का शव पाया गया. घटना रविवार शाम तीन बजे के लगभग की है. खेत घूमकर आ रहे किसी किसान ने खेत में शव को देखा और शोर मचाया. वहां काफी संख्या में भीड़ जुट गयी.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लखनऊ चलने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 दिसम्बर के लखनऊ कार्यक्रम के मद्देनजर बांसडीह के भाजपा नेता दिनेश्वर सिंह ने विभिन्न गांवो में व्यापक जनसम्पर्क कर लोगों को लखनऊ चलने का आह्वान किया.

बैंक से समय से नहीं मिले पैसे, एक और मरीज की मौत

सहतवार थाना क्षेत्र में नोट बन्दी के कारण बैंक से पैसे समय से नहीं निकलने के चलते ग्राम सभा बलेऊर निवासी एक युवक ने दम तोड़ दिया, जो जम्मू कश्मीर में रहकर नौकरी करता था. पत्नी द्वारा बैंक से कई दिनों के बाद भी पैसे लेकर अपने पति के पास नहीं पहुंच पाई.

नशे में बाइक चला रहे युवक ने हादसे में गंवाई जान

शराब के नशे मे बलिया से बक्सर लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. शुक्रवार को शाम चार बजे दो युवक बाइक से बलिया की तरफ से बक्सर जा रहे थे, चितबड़ागांव-नरही सीमा पर, लखनुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक पर सन्तुलन खो बैठने से दोनों युवक बाइक सहित सड़क से पन्द्रह मीटर दूर नाले के उस पार गिरे.

‘आर्थिक गणतंत्र की स्थापना करो’ रैली कल

दिन शुक्रवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, इंडियन पीपुल्स सर्विसेज, आल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक कम्पनी बाग में अरविन्द गोंडवाना की अध्यक्षता व सूचित गोड़ के संचालन में की गयी.

महिला सशक्तिकरण से ही परिवार व समाज का विकास संभव – सोनी

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के सभागार में आवासीय औद्योगिक हाई स्पीड सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. दो माह से चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त किशोरियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया. बतौर मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष बशिष्ठ नरायन सोनी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया.

चोरी से बिजली जलाने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विद्युत विभाग की आजमगढ़ के परिवर्तन दल ने क्षेत्र में विभिन्न गांवों में छापे मार कर चार लोगों को चोरी से बिजली जलाने के जुर्म में रिपोर्ट पंजीकृत करवाया.

पुलिस के सामने ही दबंगों ने पूरे परिवार को धुन डाला

कोतवाली के सुल्तानीपुर गांव शुक्रवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पुलिस के सामने ही पति-पत्नी एवं पुत्र को लाठी डंडों से धुनाई कर दी. गम्भीर रूप से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया.

कामरेड केदार सिंह का भावपूर्ण स्मरण

गोपालपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामरेड केदार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. केदार सिंह के तैल चित्र पर विभिन्न दलों के राजनेताओं सम्माजसेवियों बुद्धजीवियों के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर किया.

दारा सिंह चौहान का रसड़ा में जोरदार स्वागत

प्यारेलाल चौराहा पर शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान को पार्टी कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया.

बसपा, कांग्रेस व सपा को एक ही थैली के चट्टे बट्टे – चौहान

प्रदेश की पिछड़ी जातियों के पिछड़ने का मुख्य कारण सपा व बसपा सरकारों की उपेक्षा है. भाजपा ही पिछड़ों को सम्मान देने के साथ ही उनके सभी क्षेत्रों में उन्नयन कर सकती है. गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित करते हुए पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने यह विचार व्यक्त किया.

हुसेनाबाद में तीन परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन

बांसडीह/रेवती/सहतवार (बलिया)। स्थानीय विकास खण्ड के हुसेनाबाद ग्राम सभा में लगभग 96 करोड़ की लागत से तीन  परियोजनाओं पंचायत प्रशिक्षण केंन्द्र,132 केवीए का विद्युत सब स्टेशन तथा आश्रम पद्धति स्कूल का भूमि पूजन मुख्य …