झरकटहा टीएस बंधे पर दो गुटों में संघर्ष, चार घायल

रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहा टीएस बंधे पर गुरुवार को देर शाम दो वर्गों में हुई झड़प में हो गई. इस वारदात में एक वर्ग के तीन पुरुष व दूसरे वर्ग की एक महिला चुटहिल हुई है. घटना के क्रम में दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं.

प्रो. योगेंद्र सिंह पहुंचे चंद्रशेखर के सपने साकार करने

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलानुशासक रहे प्रो. योगेंद्र सिंह को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त होने के साथ ही जहां जनपद के हजारों शिक्षार्थियों का सपना मूर्त रूप ले लिया, वहीं लाखों लोगों की बरसों पुरानी साध भी पूरी हो गई.

दरियाव ब्रह्मबाबा स्थान के पास टैंकर ने ली साइकिल सवार की जान

शुक्रवार की सुबह सहतवार बिसौली मार्ग पर दरियाव ब्रह्मबाबा के स्थान से सटे थोड़ी दूरी पर पानी के टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौक़े पर ही मौत हो गयी. ड्राइवर मौक़े पर ही पानी का टैंकर छोड़कर गाड़ी का इंजन लेकर फरार हो गया. मौक़े पर पहुंची सहतवार पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

जनजातियों के लिए सीटें आरक्षित पर जोर

आदिवासी खरवार सेवा समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन समिति के प्रधान कार्यालय खमीरपुर, नरही में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन में बलिया जनपद सहित गाजीपुर, मऊ जनपद से भी खरवार समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ अनशन दूसरे दिन भी

गुरुवार को पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी कांग्रेसियों द्वारा बेमियादी अनशन जारी रहा. दोपहर में जिलाध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी, सेनानी संगठन मंत्री विनोद तिवारी, जावेद कमर खां ने सागर सिंह राहुल को माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की.

शिक्षामित्रों ने शुरू किया बेमियादी अनशन

असमायोजित शिक्षा मित्रों ने प्रतिमाह 30,000 रुपये वेतन करने की मांग को लेकर गुरुवार को डीएम कार्यालय के सामने बेमियादी अनशन शुरू कर दिया.

डीएम से मिला प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल, सौंपा ज्ञापन

प्रधान संघ की बैठक कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रधानों से जुड़ी समस्याओं, विकास कार्यों को कराने में हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा के साथ ही गांव समाज की अतिक्रमण की गई जमीन को अभियान चलाकर खाली कराने की मांग एक स्वर से की गयी.

नफरेपुर में सर्पदंश से महिला की मौत

चितबड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम नफरेपुर निवासी किसमतिया देवी (45) पत्नी स्व. रमाशंकर अपनी मड़ई में सो रही थी. रात को किसी समय वह शौच करने के लिए उठी ही थी. इसी दौरान उसके पैर में विषैले सर्प ने काट लिया.

पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने बैठक कर चेतावनी दी

अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक प्रान्तीय संरक्षक एसएस शर्मा की अध्यक्षता में भृगु मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई, जिसमें पूर्वांचल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया.

क्रिकेट में गांधी हाउस ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

रेवती क्षेत्र में कुंआपीपर स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विभिन्न 36 खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल के साथ गुरुवार को सम्पन्न हुआ.

ई रिक्शा की चाबी मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे

भगत सिंह इण्टर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने रिक्शा चालकों को ई रिक्शा की चाबी सौंपी. चाबी मिलते ही रिक्शा चालकों के चेहरे खिल उठे.

क्वालिस की चपेट में आया युवक गंभीर, वाराणसी रेफर

रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम क्वालिस के धक्के से एक 27 वर्षीय साइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने घायल युवक को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.

ट्रांसफॉर्मर तो बदला, मगर तिगनी का नाच नचाकर

सिकन्दरपुर नगर के बसस्टेशन चौराहे से मुख्य बाजार में होने वाली विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर गुरुवार को बदल दिया गया. ट्रांसफॉर्मर फुंकने के लगभग एक माह बाद यहां विद्युत आपूर्ति बहाल होने जा रही है.

कोहरे के चलते नहीं दिखा ट्रांसफॉर्मर, सीधे हाईँटेंशन तार से चिपक कर दम तोड़ दिया

दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी संतोष साह के 18 वर्षीय पुत्र दीपक साह के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ जाने से बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई.

सोनबरसा अस्पताल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में सोनबरसा अस्पताल में 25 दिसम्बर रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है.

टोला रिसाल राय के अभिषेक का आईएईएस में चयन, 167वां रैंक  

टोला रिसाल राय निवासी अभिषेक कुमार सिंह का चयन आईएईएस परीक्षा 2016 में हुआ है. इस सूचना से परिवार व गांव के गदगद हैं.