Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सीएम डैशबोर्ड के मानकों पर चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा
  • जिला जवार

सीएम डैशबोर्ड के मानकों पर चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा

सीएम डैशबोर्ड के मानकों पर चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा खराब प्रगति वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने दी कड़ी हिदायत कहा, सुधार नहीं हुआ तो 'नो वर्क नो पे' की होगी कार्रवाई
सेंट्रल डेस्क 7 September, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_Ballia
सीएम डैशबोर्ड के मानकों पर चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा
खराब प्रगति वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने दी कड़ी हिदायत
कहा, सुधार नहीं हुआ तो ‘नो वर्क नो पे’ की होगी कार्रवाई

 

बलिया. जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सीएम डैशबोर्ड के मानकों पर चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा बुधवार को विकास भवन सभागार में की. उन्होंने विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली. जिनकी प्रगति खराब मिली, सम्बन्धित अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने की हिदायत दी. कहा कि बिना किसी सही कारण के प्रगति खराब मिली तो सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध ‘नो वर्क नो पे‘ की भी कार्यवाही होगी.

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस अधिकारी की वजह से जिले की पूरी रैंकिंग खराब होगी, उनको बख्शा नहीं जाएगा. इसलिए इसका ख्याल रखते हुए अपनी विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान दें. निर्धारित समयावधि के बाद भी कई आवेदन लम्बित होने के कारण श्रम विभाग की श्रेणी ज्यादा खराब होने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी को फटकार लगाते हुए एक हप्ते के अंदर सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी.

कृषि विभाग व लोक निर्माण विभाग की भी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए सुधार लाने को कहा. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन जिलों की प्रगति अच्छी है, वहां के अपने समकक्ष अधिकारी से बात करें, उनसे सीख लेते हुए अपने यहां भी बेहतर परिणाम लाकर दिखाएं. बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह, डीएसटीओ विजय शंकर, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

उत्सव के माहौल में होगा अमृत कलश यात्रा का आयोजन

जिलाधिकारी ने बैठक कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की

बलियाः जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमाार ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में बैठक की.
उन्होंने सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को बताते हुए उसी हिसाब से अभी से अपनी तैयारी करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि जिनको जो कार्य करना है, पूरी गंभीरता से करेंगे. इस अभियान से जुड़े कार्य में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है.नगरीय क्षेत्रों में तैयारी पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया.

उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत में ढ़ोल, नगाड़ों, शहनाई के वादन के साथ जुलूस निकलेगी और हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी व एक चुटकी चावल अक्षत के रूप में लिया जाएगा.जुलूस में युवक व महिला मंगल दल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम सहित समस्त ग्राम स्तरीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्राम सभा के उत्साही युवा मिट्टी व अक्षत एकत्र करने के किसी साधन के साथ प्रतिभाग करेंगे.

सग्रहण करने के बाद पंचायत भवन पर इसे रखा जाएगा. इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार यही कार्यवाही होगी. प्रत्येक ग्राम व वार्ड से लायी गयी मिट्टी को अमृत कलश में भरने के बाद धूमधाम से ब्लॉक मुख्यालय तक, और वहां से जिला मुख्यालय भेजा जाएगा. ब्लॉक व जिले पर भव्य कार्यक्रम भी होगा, जिसमें पंच प्राण की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी.

अमृत यात्रियों पर पुष्पवर्षा

जिलाधिकारी ने कहा कि कलश को स्थानीय स्तर से सुलभ वाहनों पर सजाकर धूमधाम से ले जाया जाएगा. यह पूरा कार्यक्रम एक उत्सव के माहौल में किया जाएगा. कलश सुंदर कलात्मक, सजावट किया हुआ या तिरंगा के रंग में रंगा हुआ होगा. कलश लेकर चलने वाले अमृत यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा.

इसके लिए डीआईओएस व बीएसए को निर्देशित किया. बताया कि राजधानी लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां अमृत कलश-संवाहक जिला स्तरीय चयनित प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे. बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह सहित पंचायत व नगरीय निकाय से सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे.

  • के के पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: अमृत कलश यात्रा जिलाधिकारी जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार डीएम पंचायत भवन बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार मेरी माटी मेरा देश लखनऊ

Post navigation

Previous: पिकअप की रफ्तार से महिला की मौत
Next: तालिबानी सोच है वन नेशन वन इलेक्शन का फार्मूला : कान्हजी

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.