Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया योग एवं व्याख्यान का आयोजन
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया योग एवं व्याख्यान का आयोजन

Remote Desk 21 June, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Rss Yoga

बलिया.अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया द्वारा नागाजी मठ सरस्वती शिशु मंदिर, भृगु आश्रम पर योग एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी हुआ. आज संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि भी है इसीलिए आज के दिन का संघ के लिए विशेष महत्व है.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता सह नगर संघचालक परमेश्वरन श्री, जिला प्रचारक सत्येंद्र व जिला कार्यवाह हरनाम द्वारा भारत माता, डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार व गुरुजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर हुई. संघ के जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यव्रत व योगाचार्य चन्द्रशेखर के निर्देशन में उपस्थित स्वयं सेवकों ने योग-व्यायाम किया.

अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता परमेश्वरनश्री ने बताया कि योग की परम्परा अत्यंत प्राचीन है. ऐसा माना जाता है कि जबसे सभ्यता शुरू हुई तभी से योग किया जा रहा है.योग विद्या में भगवान शिव को आदियोगी माना जाता है. योग से संबंधित सबसे प्राचीन व ऐतिहासिक साक्ष्य सिंधु घाटी सभ्यता से प्राप्त वे वस्तुएं, मूर्तियां हैं जिनकी शारीरिक मुद्राएं व आसन योग्य के अस्तित्व के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं.हमारे यहां वेद सबसे प्राचीन साहित्य माने जाते हैं एवं वेदों में भी योग का वर्णन मिलता है. हम अत्यंत गर्व से कह सकते हैं कि योग का जन्मदाता भारतवर्ष ही है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के पीछे मकसद यही है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सेहतमंद रह कर तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करें. योग और उसके महत्व को समझते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी .

यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है. पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस दिन को सेलिब्रेट करने की पहल की थी, जिसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया. 21 जून को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे 90 दिनों के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है.

इस अवसर पर जिला प्रचारक सत्येंद्र, जिला कार्यवाह हरनाम , मणिराम मिश्र, डॉ सन्तोष तिवारी, सत्यव्रत सिंह, बजरंग प्रताप , जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, रवि सोनी, चन्दन, श्रेयांश, बाल्मीकि आदि के साथ अन्य बन्धुओं ने योग में सहभाग किया.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया योग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

Post navigation

Previous: डूब रहे गधे को बचाने गए मालिक की भी मौत, दोनों के शव मिले
Next: विश्व योग दिवस पर जिले में हुए योग कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल हुए लोग

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.