Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • जनता जनार्दन के हवाले देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे
  • देश दुनिया

जनता जनार्दन के हवाले देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे

देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे शुक्रवार से आम जनता के लिए खुला. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी परियोजना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे को आज से आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. इसका उद्घाटन कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने किया था, लेकिन इसे आज आम जनता के लिए खोला गया है.
News Desk 24 December, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
LKO_AGR_HIGHWAY

विकास राय

लखनऊ। देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे शुक्रवार से आम जनता के लिए खुला. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी परियोजना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे को आज से आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. इसका उद्घाटन कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने किया था, लेकिन इसे आज आम जनता के लिए खोला गया है.
302 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे
देश के सबसे लंबे इस इस एक्सप्रेव की लंबाई 302 किलोमीटर है, यह छह लेन का एक्सप्रेस वे है. इस एक्सप्रेस वे के जरिए लखनऊ से आगरा के बीच की दूरी महज साढ़े तीन घंटे में तय किया जा सकता है. शुरुआती दौर में इस एक्सप्रेस वे पर छोटी गाड़ियों को प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी, जिसके बाद बसों व ट्रकों को चलने की अनुमति दी जाएगी.
आगरा एक्सप्रेस वे पर वाहन 100 से लेकर 150 किलोमीटर की रफ्तार से चलाया जा सकता है. यह एक्सप्रेस वे लखनऊ से उन्नाव, कानपुर, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद शहरों को जोड़ेगा, जिससे इन शहरों के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस एक्सप्रेस वे के उद्घाटन से पहले इसका क्वालिटी टेस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पानी का गिलास रखकर कार को चलते हुए दिखाया था, जिसमें पानी गाड़ी में गिरता नहीं है. इस एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा और आपात व्यवस्था का भी ख्याल रखा गया है. इस पर डायल 100 और 108 एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध होगी.
एक्सप्रेस वे वे की सुरक्षा को देखते हुए मुख्य सचिव ने डायल 100 और एंबुलेंस पर तैनात ड्राइवरों को ट्रांसफर नहीं किए जाने का भी निर्देश दिया है, जिससे कि ये ड्राइवर इस हाईवे पर पड़ने वाले अस्पताल, पुलिस स्टेशन और सुरक्षा चिन्हों की बेहतर ढंग से पहचान कर सकें. इसके साथ ही पेट्रोलिंग करने वाले वाहनों के लिए संबंधित जिलों के लिए उचित व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. इनके लिए बेस स्टेशन भी बनाया जा रहा है,जहां वायरलेस सेट और लोकल थाने का एक प्रतिनिधि तैनात किया जाएगा.

लड़ाकू विमान भी उतर सकते हैं
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में 13 हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है, इसपर 132 फुट ओवर ब्रिज और 59 अंडरपास बनाए गए हैं. एक्सप्रेस वे के किनारे मंडियां भी स्थापित की जाएंगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को होगा. इसके अलावा इस एक्सप्रेस वे पर एयरस्ट्रिप भी बनाई गई है, जिससे की आपात स्थिति में लड़ाकू विमान को यहां उतारा जा सके. इसका हाल ही में ट्रायल भी किया गया था.

Related

Tags: अखिलेश यादव आगरा इटावा उन्नाव एक्सप्रेस वे कानपुर मुख्यमंत्री मैनपुरी लखनऊ हरदोई

Post navigation

Previous: प्रेमिका की मोबाइल में मिला दोस्त का नंबर और उसकी जान ले ली
Next: गाजीपुर के हार्टमनपुर कांवेंट में मिलन समारोह

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.