नगरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा नम्बर दो खालिसपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से एक लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण तथा नकदी लूट लिए.
नगरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा नम्बर दो खालिसपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से एक लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण तथा नकदी लूट लिए.
डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने एसपी देवेंद्र नाथ के साथ चितबड़ागांव थाने पर थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी.
नगवा स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता में छात्रा अदिति दुबे पहले स्थान पर रही.
वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण किया. पर्याप्त सफाई व्यवस्था न होने पर नाराजगी जतायी.
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा बैक पेपर परीक्षा की फीस दुगनी करने के विरोध में अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबेछपरा के छात्रों ने कुलपति का पुतला जलाया.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा के औचक निरीक्षण में नारी निकेतन निधरिया की प्रभारी अधीक्षिका केशरी देवी और नर्स विमला सिंह अनुपस्थित मिली.
चेतक प्रतियोगिता में आजमगढ़ के संतोष यादव के घोड़े बकाटू के सिर जीत का सेहरा बंधा. दूसरा स्थान बक्सर (बिहार) और तीसरा स्थान देवरिया के घोड़े को मिला.
बांसडीह मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रतुल कुमार ओझा का स्वागत फूल मालाओं से लाद दिया. ओझा को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया.
अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बैरिया थाने की पुलिस ने भाखर गांव में औचक छापामारी कर 150 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
बंसी बाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में महान गणितज्ञ डॉ गणेश प्रसाद की 143 वी जयंती मनाई गई. डॉ प्रसाद दुनिया के अपने समकालीन गणितज्ञों के साथ काम किया था.
बिहार के बक्सर जिले में एक रिक्शा चालक को किराये के विवाद पर गोली मार दी. पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
रानीगंज बाजार में लगा वाटर प्यूरीफायर एंड कूलर बूथ महीनों से बंद पड़ा है.करीब 500 परिवारों को इसी बूथ से शुद्ध पेयजल मिलते थे.
तहसील के कोटेदारों ने शुक्रवार को एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्या को पत्रक देकर पूर्ति निरीक्षक बांसडीह को हटाने की मांग की.
कोटवां गांव में स्थित संत सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला एक दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले 22 नवंबर से यहां अश्व मेला लगेगा.
विकासखंड मनियर के बड़ागांव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 42 जोड़े एक दूजे के हो गये. राज्यसभा सांसद, डीएम और एसपी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया.
मां सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन पब्लिक स्कूल कथरिया पर बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम पेश किये गये.
सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरु के चित्र पर फूल चढ़ाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. इस दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रिंसिपल ने पुरस्कृत किया.
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.