Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 1 January, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया: NH-31 पर यूपी और बिहार को जोड़ने वाले घाघरा नदी पर बने जयप्रभा सेतु के पाया नंबर तीन और छह के ऊपर दो गार्डर में करीब एक- एक फुट की दरार पड़ने की खबर पर बैरिया के SDM अशोक चौधरी और CO अशोक कुमार सिंह बुधवार स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे.

रसड़ा: नये साल में डेहरी सकरी चट्टी स्थित दो दुकानों के ताले चटका कर चोरों ने एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी. सूचना पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.

डेहरी चट्टी पर पंच मंदिर निवासी मुकेश
दुबहर : क्षेत्र के दत्तूमठ स्थित पोखरे पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन अवध धाम से पधारे कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री जी ने भगवान का दिव्य कथा श्रवण कराया. इसके तहत कन्हैया और उनके मित्र सुदामा की कथा का रूपांतरण मंच पर बैठकर कथा के माध्यम से किया.

रसड़ा: डाक बंगले पर भाजपा रसडा पश्चिम मण्डल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता की बैठक हुई. भारतीय नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) का दुष्प्रचार पर घर घर जाकर लोगो को जागरुक कर भ्रांतियां दूर करने का संकल्प लिया.

सिकन्दरपुर : स्थानीय अद्वैत शिवशक्ति सत्संगाश्रम के प्रांगण में बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्राकट्य सन्त स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी मौनी बाबा द्वारा विरचित ग्रंथ “अद्वैत शिवशक्ति परमात्मा,सृष्टि सूत्र एवं शिव भक्त” का विमोचन मुख्य अतिथि SDM सिकन्दरपुर अन्नपूर्णा गर्ग ने किया.इसके बाद ज्ञानकुंज एकेडमी बनशिबाजर की तरफ से मुख्य अतिथि ने 110 जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किया.

रसड़ा: क्षेत्र के बस्ती गांव स्थित तालाब में रात्रि में बीते दिनों चोरी से मछली मारने गया सदिग्ध परिस्थियों में लापता अधेड़ का एक हफ्ते बाद पानी मे तैरता शव मिला. इससे क्षेत्र में अटकलों का बाजार गरम रहा. मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया

दुबहर : क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती गांव में बीती रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में 6 रिहायशी झोपड़ियां तथा उनमें रखे दैनिक उपयोग के सारे सामान जलकर राख हो गये. बीती रात संजय गौड़, राजू गौड़, धनजी गोड़, चंद्रावती देवी के परिवार रोज की तरह खाना बनाकर अपनी-अपनी रिहायशी झोपड़ियों में सोने चले गये.

बैरिया : बैरिया तहसील में अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन और धरना जारी रहा. सुबह-सुबह बैरिया के SDM अशोक चौधरी ने अधिवक्ताओं से बात कर उनका क्रमिक अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया. अधिवक्ताओं ने दो टूक कहा कि आपको अधिवक्ताओं से कोई सहानुभूति नहीं है. क्रमिक अनशन 8 दिन जारी रहने के बाद आप आए हैं.

बैरिया: स्थानीय तिराहे पर मैनेजर सिंह की प्रतिमा के सामने बुधवार को बलिया के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (CAA 2019)के महत्वपूर्ण बिंदुओं वाले पर्चे बांट कर लोगों में फैली भ्रांतियां दूर करने का प्रयास किया.

सुखपुरा : बीते वर्ष 19 दिसंबर की रात कस्बे से सटे बिसेन डेरा पर झोपड़ी में भलुही निवासी देवनाथ राजभर का शव मिलने का खुलासा हो गया है. यह खुलासा राजभर के परिवार के लोग और पुलिस ने मिलकर किया. घटना को अंजाम देने वाले सुखपुरा निवासी छोटेलाल को पुलिस ने बुधवार की सुबह करनई पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार कर लिया.

• बलिया लाइव टीम की तरफ से अपने सभी सुधी पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं को नववर्ष की मंगलकामनाएं. नए साल में आप सभी के ख्वाब हकीकत में बदले यही कामना है. इक्कीसवीं सदी भी बीती रात पूरे उन्नीस साल की हो गई. नए साल में बलिया जिला औऱ इस जिले की प्रतिभाएं भी हर मामले में बीस साबित हो. पेश है नए साल का होत फजीरे पहली जनवरी 2020 का एडिशन.

• बेशक जाते जाते 2019 हमें कई यादगार क्षण मुहैया करवा गया. रेलवे बोर्ड के चैयरमैन की हैसियत से जिले के गौरव विनोद कुमार यादव अपने जिला गांव जवार का हाल चाल ले गए. अब धरातल पर उनकी यात्रा से जगी उम्मीदें कितनी फलीभूत होंगी यह तो 2020 बताएगा. वैसे नए साल की पूर्व संध्या पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को सेवानिवृत्त होना था. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें एक बार फिर साल भर के लिए इसी पद पर नियुक्त कर दिया. जाहिर है बलिया जिले की उम्मीदें अपनी जगह 2020 में भी कायम रहेंगी. फिलहाल तो रिकार्डतोड़ ठंड और गलन नहीं झेल पाने की वजह से इंटरसिटी रजाई में लुकाई है और हांफते हांफते मेमू चल रही है. भले बलिया समेत पूरे प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है. मगर उत्सव प्रिय बलिया के युवाओं ने नए साल का जश्न मनाने में कोई कंजूसी नहीं की.

• बाढ़ के लिए कुख्यात जिला साल 2019 में दुबेछपरा रिंग बांध टूटने पर सुर्खियों में रहा. अभी हाल तक दुबेछपरा बंधे पर कटान और बाढ़ पीड़ित धरने पर बैठे थे. उनकी डिमांड थी कि कटान और बाढ़ का स्थायी समाधान ढूंढा जाए. रिंग बंधे की मरम्मत कारगर ढंग से किया जाए. मगर इसके लिए भी 2020 का इंतजार था. फिलहाल लेटेस्ट अपडेट यह है बाढ़ और कटान में सब कुछ गंवा चुके पीड़ितों ने हाईवे पर शरण ले रखा है. किसी ने सुघरछपरा ढाले के पास मवेशियों के चारे के लिए रखे पुआल में आग लगा दिया. इसमे सड़क की पटरी पर शरण लिये श्रीनगर के फुलेना राम का पुआल, बृजबिहारी गोंड के बाजरे का सूखा बोझ जल कर राख हो गया. इसी क्रम में छपिया गांव में मंगलवार की सुबह गोरख पासवान की झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो बाइकों सहित उसमें रखे लाखों का समान जल कर राख हो गए. मामला सिर्फ द्वाबा तक नहीं सिमटा है. गंगा के बदले तेवर ने साल 2020 के लिए कई सवाल तैयार कर रखा है. माल्देपुर हैबतपुर से लेकर गड़हांचल तक तबाही की नजीरें है. कटहल नाला में अतिक्रमण से उफनाया सुरहा ताल बांसडीह तक का बोकला छुड़ा देता है. उधर घाघरा भी उफनाती है तो कम कहर नहीं ढाती. गजब का जिला है. पानी से बच बचाकर निकलता है तो आग तबाही का मंजर पेश करती है. इन सारे सवालों के जवाब 2020 में मांगे जाने की उम्मीद है.

• उद्योग धंधे के नाम शून्य बट्टा सन्नाटा है. जिले की बहुसंख्यक आबादी रोजी रोटी के लिए आज भी बिदेशिया बनी हुई है. आर्सेनिक प्रभावित जिले में पीने के पानी का भी संकट है. सड़कें खस्ताहाल हैं. गांव की सड़कों का तो हाल ही मत पूछिए. यहां तो इकलौते नेशनल हाईवे के लिए युवा धरने पर बैठने लाचार हैं फिर भी कोई पुरसाहाल नहीं है. बीते कई साल से हालात यही है. आए दिन हादसों में लोगों की जान जाती है. पिकअप के धक्के से 35 वर्षीय मुन्ना गुप्ता निवासी राजपूत नेवरी, भृगुआश्रम की मौत हो गई. यह हादसा बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहा के पास सोमवार की रात हुई. हादसे के बाद पिकअप चालक तेजी से भाग निकला. उधर, उभांव के हल्दीरामपुर के पास सवारियों से भरी टेम्पों के पलट जाने से उसमें सवार धरहरा निवासी 42 वर्षीय सुशीला ने दम तोड़ दिया. इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गये, जिन्हें सीएचसी के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया.

• मेले इस जिले की ख्याति ही नहीं. थाती भी हैं. बल्कि यूं कहिए कि बलिया जिले की शिनाख्त यहां के मेलों से होती है. बहुत उम्मीद थी कि इस साल ददरी मेले को राजकीय मेले का दर्जा मिल जाएगा. राजनेताओं ने घोषणा भी की. मगर नतीजा सिफर रहा. मेलों का दायरा भी धीरे धीरे सिमटता जा रहा है. 2019 में इस बात को बड़ी शिद्दत से महसूस किया गया. यह चिंता की बात है. फिलहाल ताजा खबर यह है कि ददरी मेला-2019 की स्मारिका का विमोचन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इस मौके पर कहा कि संस्कृति परम्परा को सहेजने में इस स्मारिका की बड़ी भूमिका होगी. 2019 के जाते जाते बस यही कामना है कि 2020 में इस जिले के जागरूक लोकतंत्र के प्रहरी बीस पड़ें. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर बहस जरूर करें. मगर कुछ फिक्र अपने अपने जिले जवार घर औऱ दुआर की भी करें.

Related

Tags: उद्योग धंधा कटान दुबेछपरा पिकअप मंगलकामनायें मौत यादगार रिंद बंधा रेलवे बोर्ड चेयरमैन हाईवे हादसे

Post navigation

Previous: NRC और CAA को लेकर समाज में दुष्प्रचार न करे विपक्ष
Next: बलिया कर रहा है एक और ‘मंगल पांडेय’ का शिद्दत से इंतजार

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.