सांसद भरत सिंह ने कहा कि केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी बलिया के विकास के सपनों की सौगात लेकर आ रहे हैं. अब यह तय हो चुका है कि अपना जिला विकास के मामले में ऊंचा मुकाम हासिल करने जा रहा है. उक्त बातें भाजपा सांसद भरत सिंह ने मंगलवार को बैरिया डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही.
विधान सभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 जनवरी, 2017 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ 08 सितम्बर को पूर्वान्ह 10-30 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी है.
