डीएम ने बताए कामयाबी के नुस्खे

रसड़ा क्षेत्र के राघोपुर में राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो माह के आवासीय औद्योगिक हाई स्पीड सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण के समापन समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने 59 को प्रमाण-पत्र वितरित किया.

बड़ी शिद्दत से याद किए गए राम अनंत पांडेय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बलिया सदर के प्रथम विधायक, महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज दलन छपरा के संस्थापक पं. राम अनंत पाण्डेय की 112 वीं जयंती का आयोजन शुक्रवार को महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज दलन छपरा पर मनाई गई.

शराबी ने धारदार हथियार से पत्नी पर बोला हमला

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में बुधवार की रात शराबी की किसी बात को लेकर पत्नी से तकरार हो गई. विवाद में बात इतनी आगे बढ़ गई कि उसने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला बोल दिया.

अबूझ हालात में लटकता मिला विवाहिता का शव

नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता विनीता उर्फ गोमती (38) का शव टीन शेड से निर्मित कमरे में बांस में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला.

शहीद की पत्नी को लखनऊ में मिला मुफ्त प्लाट

कश्मीर के उरी में शहीद हुए दुबहर यादव डेरा निवासी राजेश कुमार यादव के पत्नी को लखनऊ के बंगला बाजार स्थित रश्मि खंड मे एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड ने 1000 वर्ग फीट का आवासीय प्लाट मुफ्त आवंटित किया है.

जिउतिया नहाने गईं दो युवतियों समेत छह डूबे

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर शुक्रवार को देर शाम जिउतिया नहाने गईं दो युवततियां गंगा में डूब गईं. बड़ी मशक्कत के बाद भी उन्हें निकाला नहीं जा सका. उधर, नरहीं थाना क्षेत्र के पलिया खास घाट पर गंगा में डूबने से एक बालक की मौत हो गई.

शंकरपुर में जमीन विवाद में चले लाठी डंडे

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस वारदात में अजिमल्लाह अंसारी घायल हो गए.

बिना ढिंढोरा पीटे जिउतिया अब बेटियों के लिए भी

थोड़े समय पूर्व तक यह उपवास सिर्फ पुत्रों के लिए किया जाता था. लेकिन “जितिया पावैन” एक अपभ्रंश है. इसका सही नाम होता है जीविकपुत्रिका व्रत (जीवित्पुत्रिका व्रत). ध्यान दीजिये, यहां “पुत्री” शब्द है, पुत्र नहीं. धीरे धीरे कभी पिछले हज़ार-बारह सौ सालों की गुलामी में इसका स्वरूप बिगड़ा और यह सिर्फ पुत्रों के लिए हो गया.

मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों ने भरी हुंकार

निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार तहसील प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिस में शिक्षकों, बुद्धिजीवियों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया.

सिकंदरपुर में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को

सपा विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 25 सितंबर को जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में किया गया है. जिसमें सांसद नीरज शेखर, एमएलसी पप्पू सिंह, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव समेत पार्टी के जनपद के समस्त मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री व विधायक भाग लेंगे

डॉ. अशोक कु. यादव चुनाव अधिकारी नियुक्त

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न तैयारियां तेजी से जारी हैं. यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ.शिवबहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए डॉ.अशोक कुमार यादव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है.

शहीद राजेश यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्रेरकों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर के सभागार में बलिया के अमर सपूत शहीद राजेश कुमार यादव की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी

सीयर ब्लाक प्रकरण में आइस पाइस शुरू

दस वर्ष पूर्व में फैसला आया, पर कुछ नहीं हुआ. वादी द्वारा सिविल कोर्ट में पुनः मुकदमा किया गया. आदेश हुआ कि पुलिस अधीक्षक कब्जा कराये, प्रतिवादी को बिना सूचना के पुलिस ने कब्जा कराया, बीडीओ की सूचना पर सीडीओ रात में ही पहुंच गए, सुबह कब्जा हटाकर पुनः दीवाल जोड़ दी गयी

रसड़ा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

रसड़ा नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्राधिकारी श्रीराम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नगर के ण तक नालियों पर किये गए अतिक्रमण को हटवाया गया.

नवाज शरीफ का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी

छात्र नेता अंकित सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने एनएच पर जमकर नारेबाजी की तथा गांव के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग की. समाजसेवी धनु पांडेय ने कहा कि सरकार को शहीद लांसनायक आरके यादव का स्मारक बनवाना चाहिए

प्रॉब्लम है तो लिख कर दें, दूर होंगी – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने गुरुवार को सुखपुरा व लोहिया गांव भोजपुर में जाकर सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. उन्होंने गांव के विकास के सम्बन्ध में ग्रामीणों से चर्चा की, लाभकारी योजनाओं को बताया और लाभार्थियों से पूछकर सत्यापन भी किया.

कार की चपेट में आई महिला घायल, हालत गंभीर

सिकंदरपुर कस्बे के नगरा मोड़ पर स्थित पेट्रोल टंकी के सामने मारुती कार के धक्के से 40 वर्षीय अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

फोटो खींच लड़कियों को किया ब्लैकमेल, पहुंच गया जेल

मंगलवार को देर रात पुलिस ने पंचमंदिर, ब्रह्मस्थान, धोबही इलाके से एक जिम संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक पर संपन्न परिवार की लड़कियों की तस्वीरें खींच कर व्हाट्स ऐप और फेसबुक जैसी सोशल साइटों के जरिये ब्लैकमेल करने का आरोप है.