बलिया में फर्जी महिला चिकित्सक के सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत, नवजात सुरक्षित; अस्पताल सील

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

लालगंज क्षेत्र के शकील कटरा स्थित एक अनाधिकृत निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु सुरक्षित है। घटना के बाद अस्पताल का कथित चिकित्सक, संचालक और स्टाफ मौके से चले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अस्पताल को सील करा दिया है।

दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर बाजिदपुर निवासी मिथिलेश गोड़ की पत्नी ममता अपने प्रथम प्रसव के लिए मायके सोनबरसा आई थीं। परिजनों के अनुसार, एक आशा कार्यकर्ता की सलाह पर उन्हें रविवार शाम “ओम साई हॉस्पिटल” में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह कथित डॉक्टर सुमन द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन किया गया।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अधिक रक्तस्राव होने लगा। रेफर करने की मांग के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को अन्यत्र भेजने से इनकार किया। इस दौरान ऑपरेशन के नाम पर करीब 50 हजार रुपये ऑनलाइन स्कैनर से जमा कराए गए। दोपहर करीब तीन बजे ममता की मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक बैरिया आर.पी. सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने अस्पताल का लेटर पैड, विजिटिंग कार्ड और भुगतान में प्रयुक्त स्कैनर जब्त किया है।

उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि अनधिकृत अस्पतालों पर सख्ती की जाएगी। लोगों से सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने की अपील की गई है। मौके पर तहसील व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

परिजनों ने बताया कि वे सरकारी अस्पताल ले जाना चाहते थे, पर सलाह पर निजी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश रहा, हालांकि पुलिस की समझाइश से स्थिति सामान्य रही।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel