घूर पर गोबर रखने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर गांव में बुधवार की शाम घूर पर गोबर रखने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए. जमकर चले लाठी डण्डे और ईट पत्थर.

प्रतिमा विसर्जन के बाद ताजिया जुलूस पर भी पत्थर फेंके

रसड़ा नगर में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान ईंट-पत्थर चलने के बाद बुधवार को मोहर्रम की ताजिया के जुलूस पर भी ब्रम्हस्थान में पत्थर बाजी की गई. इस पत्थरबाजी से एक युवक घायल हो गया.

बोलेरो की चपेट में आई बच्ची की मौत, पांच घायल

सिकंदरपुर-बलिया मार्ग के बिच्छी चट्टी पर बोलेरो की चपेट में आऩे से गुरुवार को एक बच्ची की मौत हो गई. इस हादसे के बाद बोलेरो के पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

सुल्तानपुर के हनुमान मंदिर में चोरी

सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में स्थित हनुमान मन्दिर का ताला तोड़कर उसमें रखा घण्टा, घड़ियाल, अनाज व अन्य समान गुरुवार को कोई चुरा ले गया.

चाक चौबंद सुरक्षा के बीच कठौड़ा में विसर्जन

सिकंदरपुर में पूजा पंडालों में बैठाई गई प्रतिमाओं को गुरुवार को देर शाम पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जित करने के साथ ही यहां पूजनोत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

खुराफाती बाज तो नहीं आए, मगर हावी समझदार रहे

जुलूस में शामिल खुराफाती युवकों ने गंधी मोहल्ला स्थित धर्म स्थल के समीप खंभे पर बांधे गए झंडे को फाड़ कर नाली में फेंक दिया. इस वजह से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के नगर में भ्रमण के दौरान दो समुदायों में अचानक तनाव पैदा हो गया. बाद में पुलिस ने समुदाय विशेष के आक्रोशित युवकों को समझा बुझाकर शांत करवाया.

मातमी पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न

सिकंदरपुर के इमाम चौक पर दसवीं के सुबह बैठाई गई ताजियों को बुधवार को कर्बला में ठंडा करने के साथ मातमी पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है.

घोड़हरा में तनाव तो है, मगर हालात नियंत्रण में

दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़हरा गांव में बुधवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तथा मोहर्रम की ताजिया को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार को भी दोनों संप्रदायों में तनाव बना रहा. वैसे भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में है.

हाईटेंशन तार की चपेट में आए युवक की मौत

उभावं थाना क्षेत्र के करनी गांव में बुधवार की रात 8 बजे आर्केस्टा के लिए टेन्ट लगाते समय लोहे का पाइप हाई टेन्शन तार से छू जाने के चलते एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने उसके शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रेवती में विसर्जन जुलूस में बवाल और फायरिंग

दुर्गा विसर्जन जुलूस में अचानक हुए बवाल एवं फायरिंग में घायल तीन युवकों को जिलाचिकित्सालय द्वारा वाराणसी रेफर कर दिया गया. पेट में गोली लगने से घायल एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पैर में गोली लगने व सिर में चोट लगने से घायल दो अन्य युवकों का उपचार भी वाराणसी में चल रहा है.

बलिया के लिए 51,545 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने बताया कि इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीसीडी) एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्यान्वयन से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में सुधार होने के अलावा उपभोक्ताओं की सुरक्षा तथा आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी.

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने राज्य सरकार को चेताया

राज्य सरकार यदि केंद्र सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता नहीं बरतती है, सलीके से निर्धारित अवधि के अंदर केंद्र द्वारा मुहैया करवाये गए धन का उपयोग नहीं करती है, तो केंद्र सरकार सहायता राशि रोक देगी. ऐसा कहना है केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल का.

पुलिस ने हस्तक्षेप कर घोड़हरा में हालात पर काबू पाया 

दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव में ताजिया कमेटी और दुर्गा पूजा कमेटी के आमने सामने आ जाने के कारण दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बन गयी थी. हालांकि मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने दोनों कमेटियों से अलग अलग वार्ता कर मूर्ति का विसर्जन करवा दिया. वहीं ताजियादारो से भी ताजिया उठाकर त्योहार मनाने की बात कही.

विसर्जन जुलूस का ट्रैक्टर प्रतिमा समेत पलटा

रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा मोड़ के समीप मंगलवार की रात दो बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे जुलूस के दौरान ट्रक का धक्का लगने से मूर्ति सहित ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया

ईंट पत्थर तो चले, मगर अराजकों के मंसूबे पर पानी भी फिरा

रसड़ा नगर के हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स के समीप दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान ईंट पत्थर चलने से दो लोग घायल हो गए. इस घटना से भगदड़ मच गई. सभी समितियों ने मां दुर्गा की प्रतिमाएं जहां थी, वहीं पर रोक दिया. शासन प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे. देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में समिति के कार्यकर्ता कोतवाली आ धमके तथा पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे.

हम सृष्टि के स्रष्टा के वंशज हैं – विश्वकर्मा

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर स्थित स्थानीय कार्यालय के मनोरंजन हाल में संपन्न हुआ. इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का मुद्दा छाया रहा.

अब केशरिया शाफा बांध निकले रानीगंज के दुलरुआ

रानीगंज में बड़ी दुर्गाजी का विसर्जन जुलूस नाचते गाते, जयकारा लगाते निकल चुका है. तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार रानीगंज, भीखाछपरा, भरतछपरा, कोटवा का ताजिया जुलूस निर्धारित समय से पहले निकला.

सूबे की सबसे ऊंची ताजिया की राह में रोड़ा बना अतिक्रमण

सभी ताजिया को एक जगह कुद्दुश चौक पर देखने की हसरत इस बार किसी की भी पूरी नही हुई. उतरांव की ताजिया का पूरे साल भर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. किसी तरह से ताजिया को उपजिलाधिकारी ने रवाना कराया, तभी कदम रसूल चौक में रखी जाने वाली सूबे की सबसे उंची ताजिया ले जाते समय रास्ते में अतिक्रमण का शिकार हो गई.

रानीगंज ने फिर कर दिया दंग, या हुसेन-जय मां दुर्गे संग-संग

बुधवार को बलिया के फ्रीडम फ्लेवर वाले रानीगंज के दुर्गोत्सव ने फिर कर दिया दंग. या हुसैन की मातमी गूंज के बीच मां दुर्गे के जयकारे लगे. खास बात यह भी है कि ताजिया के साथ चल रहे हरे ध्वज के बीच तिरंगा भी बड़े शान से लहराता दिखा. सच पूछिए तो यह भी एक किस्म की क्रांति ही है