Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • ईद-ए-मिलाद उन नबी पर नहीं डाली जाए कोई भी नई परंपरा! डीएम बलिया ने की बैठक
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ईद-ए-मिलाद उन नबी पर नहीं डाली जाए कोई भी नई परंपरा! डीएम बलिया ने की बैठक

मुस्लिम त्योहार ईद-ए-मिलाद उन नबी को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की
General Desk 13 September, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM Ballia Meeting 13

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. मुस्लिम त्योहार ईद-ए-मिलाद उन नबी को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की. इसमें समस्त जुलूस आयोजकों के साथ विचार-विमर्श कर उनके जरूरी सुझाव लिये गये.

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व से चल रही परम्परा के अनुसार ही जुलूस का आयोजन होना चाहिए. भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन सहयोग के लिए तत्पर रहेगा. जुलूस के रास्तों में सफाई व्यवस्था रहेगी. इसके लिए डीपीआरओ व नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया. यातायात के जवान भी ट्रैफिट व्यवस्था को देखेंगे.

पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने के सम्बन्ध में अपना संदेश दिया. बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, एएसपी अनिल झा, सीआरओ त्रिभुवन सहित अन्य अधिकारी व जूलूस आयोजक मौजूद थे.

 

जो परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हों, 30 सितम्बर से पहले करें हैण्डओवर

बलिया. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले में 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हैं, जरूरी औपचारिकताओं को पूर्ण कर 30 सितम्बर से पहले हैण्डओवर की कार्यवाही कर ली जाए. साथ ही जिन परियोजनाओं में टेंडर हो गया है, उसका निर्माण शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया. यह भी कहा कि प्रशासन स्तर से जिस सहयोग की जरूरत हो तो बेहिचक बताएं. लेकिन निर्माण की गुणवत्ता व समयसीमा का विशेष ख्याल रखें.

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से उनसे सम्बन्धित एक-एक प्रोजेक्ट की जानकारी ली. जिस परियोजना के निर्माण में वित्तीय प्रगति के सापेक्ष भौतिक प्रगति कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी.उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद हैण्डओवर में विलम्ब होने से यह जाहिर होता है कि कार्यदायी संस्था व सम्बन्धित विभाग में समन्वय की कमी है. पूर्ण हो चुकी 18 परियोजनाओं को 30 सितम्बर तक हैण्डओवर कराकर अवगत कराया जाए. हैण्डओवर से पहले होने वाली जांच में यह ध्यान रखें कि उसमें सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी रहें.

नगर पंचायत रतसर कलां का कार्यालय भवन निर्माण बंद होने पर सवाल किया. इसके अलावा नगर पालिका परिषद बलिया के लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य में भी लापरवाही पर नाराजगी जताई. प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय/सीआरओ त्रिभुवन को निर्देश दिया कि वित्तीय व भौतिक प्रगति की जांच कर रिपोर्ट दें.बस स्टेशन के निर्माण को शुरू कराने में हो रहे विलम्ब को लेकर पूछताछ की तो सी एण्ड डी एसके अभियंता ने पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के बाद निर्माण शुरू कराने की बात कही. इस पर जिलाधिकारी ने सवाल किया कि पिछली बैठक में भी यही जवाब मिला था यानि एक महीने में कोई प्रगति नहीं हुई. अगली बैठक में प्रगति नहीं होने पर सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई हेतु पत्र लिखने की चेतावनी दी. बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, पीडी उमेश मणि त्रिपाठी, डीडीओ आनन्द प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा

 

बलिया. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की. उन्होंने सी, डी व ई श्रेणी पाये विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि अपने विभागीय पोर्टल को प्रतिदिन समीक्षा करते रहें और कार्यों की प्रगति पर ध्यान दें.किसी भी हाल में आपके कार्य की वजह से जिले की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिए, अन्यथा जवाबदेही तय कर कार्यवाई की जाएगी.

 

जिलाधिकारी ने कहा कि छोटी-छोटी शिकायतों का समाधान पूरी गंभीरता से कराना सुनिश्चित कराएं, ताकि उस शिकायत के लिए शिकायतकर्ता को उच्चाधिकारी के यहां नहीं दौड़ना पड़े.ऐसा संज्ञान में आया तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा. पेंशन आवेदन के प्रकरण अनावश्यक लम्बित नहीं रहे. यह भी निर्देश दिया कि आईजीआरएस की शिकायत की निस्तारण आख्या जिला स्तरीय अधिकारी अवलोकन करके ही निस्तारित करें. गुणवत्तापरक निस्तारण होगा तो जिले की रैंकिंग भी स्वतः अच्छी हो जाएगी.जल निगम, पर्यटन विभाग, लोनिवि, उद्योग विभाग, समाज कल्याण अधिकारी के अधिकारी को भी ग्रेडिंग सुधार की चेतावनी दी. बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, पीडी उमेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Post navigation

Previous: Ballia-समाजवादी पार्टी सांसद सनातन पांडेय, रमाशंकर राजभर और राजीव राय ने दिया धरना, जानिए क्या बोले
Next: Ballia News: शहीद नीरज सिंह को पैतृक गांव सुखपुरा में दी गई अंतिम विदाई

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.