रेवती क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले एण्ड्रायड मोबाइल

रेवती, बलिया. क्षेत्र के गायघाट स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर मंगलवार के दिन डेढ़ दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य अतिथि और प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष शंकर उर्फ लालू सिंह द्वारा एण्ड्रायड मोबाइल वितरण किया गया.

मुख्य अतिथि आशुतोष शंकर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा आपकी तथा लाभार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं. ऐसे में आप भी अपने कर्तव्य प्रति सजग रहें. कहा कि आप अपने क्षेत्र में क्रियाशील रहें. मुख्य सेविका अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस एण्ड्रायड मोबाइल द्वारा पोषण ट्रैकर के माध्यम से आपको डाटा अपडेट के साथ ही पंजीकृत बच्चों की सूची, वितरण आदि की जानकारी हमेशा अपडेट करते रहना है.

इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत प्रमोद अस्थाना, मुख्य सेविका राधिका देवी आदि ने किया. इस मौके पर राजेश सिंह, दिलीप सिंह, रिगन सिंह, चन्द्रशेखर सिंह,नरायण जी राजभर आदि मौजूद रहे.

 

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

(रेवती से पुष्पेन्द्र तिवारी सिंधू की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE