रेवती,बलिया. रेवती नगर के उत्तर टोला पुल के पास सोमवार की देर शाम एक मनचले युवक द्वारा एक लड़की के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने लड़की मां की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी शोहदे की तालाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक नगर निवासिनी एक लड़की सोमवार की देर शाम शौच करने के लिए नगर के उत्तर टोला पुल के समीप गयी थी. इसी बीच नगर के वार्ड नं. 12 निवासी विक्की सिंह पुत्र विश्वकर्मा राय ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया.
घायल लड़की ने बताया वह युवक उसकी छोटी बहन को मोबाइल फोन द्वारा परेशान एवं ब्लैकमेल करता था. मना किये जाने पर वह नहीं मानता था.करीब तीन माह पूर्व उक्त युवक की शिकायत डायल 112 पर की गयी. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया जहां युवक को समझा बुझाकर एवं चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.
सोमवार की देर शाम जब वह अपनी दो छोटी बहनों के साथ शौच के लिए पुल की तरफ गयी तो उक्त युवक ने मुझ पर यह कहते हुए चाकू से हमला कर दिया कि जो मेरे बीच में आएगा,वह मारा जायेगा.पुलिस शोहदे की तालाश कर रही है.
(रेवती से पुष्पेंद्र तिवारी की रिपोर्ट)
मनचला युवक करता था छोटी बहन को परेशान, विरोध करने पर बड़ी बहन पर हमला किया

