Skip to content
8 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • कार्तिक पूर्णिमा स्नान: डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

कार्तिक पूर्णिमा स्नान: डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाला कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर बलिया के डीएम और एसपी ने शहर से गंगा घाट तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
Central Desk 10 November, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DadriFair_DM-SP2
  • सुरक्षित शिवरामपुर घाट पर ही श्रद्धालु करें स्नान

बलिया: धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाला कार्तिक पूर्णिमा स्नान 11 और 12 नवंबर को होने जा रहा है. इसके मद्देनजर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शहर से गंगा घाट तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विशेष ख्याल जोर दिया गया. सुरक्षित घाट पर ही लोगों के स्नान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.

डीएम ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए अस्थाई शौचालयों को भी देखा. ईओ से कहा कि कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े आयोजन की गम्भीरता के मद्देनजर बाकायदा नक्शा होना चाहिए.

  • प्लास्टिकमुक्त और स्वच्छ मेला बनाने की अपील

डीएम ने कार्तिक श्रद्धालुओं और मेलार्थियों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की. कूड़ा-कचरा डस्टबिन में ही डालें. इसके लिए सबका सहयोग जरूरी है. कल्पवास पर रह रहे लोगों के साथ समाजसेवियों द्वारा कराए जा रहे आयोजन में भी इसका विशेष ख्याल रखने की बात कही.

 

  • दुर्घटना वाली जगहों पर जालीयुक्त बैरिकेडिंग

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. खतरे की संभावित जगहों पर मजबूती से बैरिकेडिंग की गई है. एसपी ने ठेकेदार को बैरिकेडिंग के साथ मजबूत जाली भी लगाने का निर्देश दिया, ताकि खतरे की कोई गुंजाइश न रहे.

  • पूछताछ केंद्र और वाच टावर भी रहेगा

पूछताछ के दौरान डीएम को बताया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र और खोया पाया केंद्र रहेंगे. वाच टावर लगाकर पूरी भीड़ पर निगरानी रखी जाएगी.

  • नदी में बैरिकेडिंग, 10 नावों पर गश्त करेंगे गोताखोर

स्नान के दौरान अनहोनी को टालने के लिए नदी के अंदर भी बैरिकेडिंग की जाएगी. इसके साथ-साथ 10 नाव हमेशा चक्कर लगाती रहेंगी. एसपी ने नाविक और उनके सहयोगियों का पूरा नाम पता और विवरण मुहैया कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नाव पर रहने वाले नाविकों के सहयोगी पक्के गोताखोर होने चाहिए.

 

  • सैकड़ों सफाईकर्मियों के साथ डटे रहे एसडीएम सदर

गंगा घाट पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है. एसडीम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और सफाईकर्मियों के साथ घाट पर डटे थे. विकास खंड दुबहड़, हनुमानगंज और बेलहरी के सफाईकर्मी घाट पर सफाई में लग गए हैं. जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत पांडे भी व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगे थे.

  • मिश्र नेउरी बंधे से धरीक्षन बाबा कुटी वाला रास्ता हुआ सुगम

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर होने वाली भीड़ के एक ही रास्ते से न जाने के लिए मिश्र नेउरी बंधे से धरीक्षन बाबा कुटी वाला रास्ता भी सुगम बनाया गया है. बंधे के पास बह रहे नाले पर मिट्टी डाल उसे चलने लायक बना दिया गया है.

इस रास्ते के शुरू होने से पुलिस-प्रशासन संग श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिली है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्य का निरीक्षण किया.

 

  • पशु व्यापारियों से मिले, सुविधाएं जांची

बलिया: स्नान की तैयारियों का जायजा लेने के बाद डीएम और एसपी ददरी पशु मेले में पहुंचे. वहां व्यापारियों से मिलकर बातचीत की और सुविधाएं जांची. थाने पर प्रभारी विवेक पांडे से सुरक्षा और अन्य जरूरी जानकारी ली. अस्थाई पशु चिकित्सालय की व्यवस्था को देखा.

  • चेतक प्रतियोगिता का मैदान जल्द हो तैयार

पशु मेले में पहुंचे डीएम-एसपी को चेतक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले घुड़सवारों ने फील्ड सही नहीं होने की समस्या बताई. उन्होंने कहा कि फील्ड सही नहीं हुआ तो बेहतर दौड़ देखने को नहीं मिलेगी. डीएम प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर फील्ड को देखा. हल्की गीली जमीन होने पर ईओ और थाना प्रभारी को जल्द बेहतर बनाने का निर्देश दिया.

Related

Tags: एसपी डीएम ददरी मेला निरीक्षण बलिया बैरिकेडिंग शौचालय सफाई व्यवस्था

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर में दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
Next: पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, चार घायल

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं

You may have missed

How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Dristi Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

General Desk 7 September, 2026
Sapa Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर

General Desk 7 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.