Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • छपरा में जदयू नेता के खिलाफ पत्रकारों का हल्ला बोल
  • देश दुनिया

छपरा में जदयू नेता के खिलाफ पत्रकारों का हल्ला बोल

अभी एक दिन पहले की शाम उत्पाद विभाग द्वारा शराब की भनक लगने पर शहर के एक होटल में छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान वहां मौजूद जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने ईटीवी के जिला रिपोर्टर संतोष गुप्ता के साथ न केवल दबंगई की, बल्कि उनका कैमरा और बूम माईक भी छीन लिया.
News Desk 4 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DINESH_SINGH

ईटीवी के जिला रिपोर्टर संतोष गुप्त के साथ मारपीट का मामला
प्राथमिकी के बाद पटना से हुए, जदयू नेता गिरफतार

छपरा (बिहार) से लवकुश सिंह

अभी एक दिन पहले की शाम उत्पाद विभाग द्वारा शराब की भनक लगने पर शहर के एक होटल में छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान वहां मौजूद जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने ईटीवी के जिला रिपोर्टर संतोष गुप्ता के साथ न केवल दबंगई की, बल्कि उनका कैमरा और बूम माईक भी छीन लिया. बताना लाजिमी है की जदयू नेता दिनेश सिंह रसूख वाले और दबंग और अक्सर खुद को ताकतवर साबित करने की जुगत में रहते हैं, किंतु इस बार मामला उलटा फंस गया है.

इस मामले की सूचना मिलते ही सबसे पहले अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सारण जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जिले की नई महिला एसपी अनुसुईया रण सिंह साहू से मोबाइल पर बात की. उन्‍होंने बिना देर किए पीड़ित पत्रकार से प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह देते हुए दिनेश सिंह पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस मामले में एबीपीएसएस के सांथ-सांथ सारण जिला पत्रकार संघ तथा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की सारण इकाई से जुड़े सदस्य भी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते वक्त मौजूद रहे.

एबीपीएसएस प्रदेश अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार सिंह, सारण मंडल अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव तथा धीरज पाठक ने इस मामले को लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों और जेडीयू के नेताओं पर जबरदस्त दबाव बनाया था. पत्रकारों की इस एकता का ही परिणाम रहा कि सारण के जदयू नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह को पुलिस ने पटना में गिरफ्तार कर लिया है. सारण की एसपी अनुसूइया रणविजय सिंह ने जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का आदेश पहले ही जारी कर दिया था. इस मामले में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह के विरूद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

यह प्राथमिकी न्यूज चैनल के संवाददाता संतोष कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई थी. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा था कि वह समाहरणालय पथ स्थित फूड विला होटल से शराब बरामदगी के बाद उत्पाद विभाग द्वारा उसे सील किए जाने का फोटोग्राफी कर रहे थे, तभी जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनके कुछ सहयोगियों ने उनका कैमरा, आईकार्ड एवं माइक छीन लिया. उन्होंने असंसदीय भाषा का प्रयोग कर धक्का-मुक्की भी किया. होटल सील करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम के बीच-बचाव के बाद उन्हें कैमरा, आई कार्ड एवं माईक दिया गया. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार के अनुसार कांड सं-87/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

फूड विला रेस्टोरेंट में हुई थी छापेमारी, मिली थी शराब

जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में उत्पाद विभाग एवं नगर थाना की पुलिस ने गत दिवस शाम को समाहरणालय के सामने स्थित फूड विला रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी. जिसमें टीम ने विदेशी शराब के साथ उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया था. यह रेस्टोरेंट जदयू के एक नेता के कार्यालय परिसर में चलता है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी दीपक आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि समाहरणालय के सामने स्थित फूड विला रेस्टोरेंट में शराब की बिक्री हो रही है. सूचना मिलने के बाद डीएम ने उत्पाद अधीक्षक को इस रेस्टोरेंट में छापेमारी करने का आदेश दिया था. डीएम के आदेश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक रेणू सिन्हा ने अपने कई अधिकारियों व नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार की शाम उक्त रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी. इसी के बाद मामला बिगड़ गया था.

हर स्थिति से निबटने को तैयार छपरा के पत्रकार

छपरा के पत्रकार इस मामले में हर स्थिति से निबटने को तैयार हैं. इस मामले को सभी ने काफी गंभीरता से लिया है. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सारण जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में यदि दोषी को सत्‍ता का संरक्षण प्राप्‍त होता है, तो सभी पत्रकार भी चुप नहीं बैठेंगे. बताया कि पटना में जदयू नेता की गिरफ्तारी के बाद उन्‍हें किसी दबाव में पुलिस ने जमानत पर रिहा भी कर दिया है. यदि यह बात सत्‍य होती है, तो अगले दिन से यह जंग और ताकतवर बनकर उभरेगी.

Related

Tags: छपरा जदयू पटना पत्रकार पुलिस बिहार मारपीट शराब सारण

Post navigation

Previous: बिल्थरारोड में 58.93 प्रतिशत वोटिंग
Next: शीतला मां की सवारी गदहा ही है, अखिलेश नासमझ हैं – मनोज तिवारी

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.