Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • अगले साल तक उपलब्ध हो सकता है बलिया में पत्रकार भवन – डीएम
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

अगले साल तक उपलब्ध हो सकता है बलिया में पत्रकार भवन – डीएम

आजादी के पहले भी पत्रकारिता थी. लेकिन उस समय स्वतंत्रता पाने के लिए पत्रकारिता थी. अब जन सामान्य तक विचारों को पहुंचाने के लिए पत्रकारिता की जाती है. पत्रकारिता में व्यवसाय भी जुड़ गया है, जिसे बढ़ाने के लिए ज्ञानवर्धक व रोचक तथ्यों का होना बहुत जरूरी है.
News Desk 30 May, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BALLIA_JOURNALIST
बलिया। आजादी के पहले भी पत्रकारिता थी. लेकिन उस समय स्वतंत्रता पाने के लिए पत्रकारिता थी. अब जन सामान्य तक विचारों को पहुंचाने के लिए पत्रकारिता की जाती है. पत्रकारिता में व्यवसाय भी जुड़ गया है, जिसे बढ़ाने के लिए ज्ञानवर्धक व रोचक तथ्यों का होना बहुत जरूरी है. क्योंकि अखबार व पत्रिकाओं पर सभी को ज्यादा विश्वास होता है. इसके माध्यम से सब अपना ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं. शायद यही कारण है कि कुछ खास वर्गों में अंग्रेजी अखबार ज्यादा बिकते हैं. लेकिन हम हिन्दी पत्रकारिता में सुधार कर जनसामान्य के लिए ज्ञान को बढाने वाली बातें डाल सकते हैं. जिससे हम सभी को लाभ पहुंचेगा.
उक्त बातें जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर टाउन हाल में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कहीं. बताया कि कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद के 06 माह निर्णय लेने का काफी अहम समय होता है. ऐसे में पत्रकारिता उनके लिए काफी सहायक होती है. पत्रकारिता के द्वारा उनको सही राह दिखाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि हम रोचक व ज्ञानवर्धक तथ्यों को परोसा जाए. इसका बड़ा कारण यह भी है कि अखबार पत्रिकाओं पर सबका पूरा विश्वास रहता है. यह भी कहा कि अखबार में व्यवसाय के काॅलम बढने चाहिए. जिससे आय में बढ़ोत्तरी हो. जमाना डिजिटल का है. लिहाजा पत्रकारिता के माध्यम से इसका संदेश समाज में भी फैलना चाहिए. संगोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव व उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये. अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनुप हेमकर ने किया. संचालन हरिनारायन मिश्र ने किया. इस अवसर पर यूनियन के सभी सदस्य गण मौजूद रहे.
निर्भय होकर करें काम, रहेगा पूरा सहयोग
जिलाधिकारी ने पत्रकार बन्धुओं को भरोसा दिलाया कि पत्रकारिता में अगर कहीं भी कोई बाधा आती है तो उसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा. जहां भी पत्रकारों के दायित्व निर्वहन में पुलिस प्रशासन के सहयोग की जरूरत होगी, मिलेगा. जिलाधिकारी ने स्वयं भी पत्रकारिता अनुभव को भी सबसे साझा किया और जरूरत पड़ने पर हरसम्भव सहयोग का भी भरोसा दिलाया.
अगले साल तक उपलब्ध हो सकता है पत्रकार भवन
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पत्रकारों द्वारा ’पत्रकार भवन’ के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि इसके लिए पूरी गम्भीरता से प्रयास किया जाएगा. सम्भवतः अगले साल हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाये जाने तक ये भवन तैयार भी हो सकता है.

Related

Tags: टाउन हाल पत्रकारिता दिवस बलिया

Post navigation

Previous: श्रद्धा के साथ याद किए गए पं. रमाशंकर तिवारी
Next: स्वप्निल राय की पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.