Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • गंगा किनारे लाल बालू/मोरम का अवैध भंडारण, परिवहन नहीं होगा
  • जिला जवार

गंगा किनारे लाल बालू/मोरम का अवैध भंडारण, परिवहन नहीं होगा

कास्तकार अपने खेत से 10 ट्राली निकाल सकते है मिट्टी
General Desk 19 November, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
awedha-khanan-one

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम लाल बालू/मोरम के अवैध परिवहन व भंंडारण पर पूरी तरह सख्त हैं. ऐसा अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है. वहीं जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि रायल्टी शुल्क जमा कर नियमानुसार जिले में लाल बालू लाने वाले व्यापारियों का पूरा सहयोग होगा. उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.   उन्होंने बिना कागजात या बिना रॉयल्टी के लाल बालू/मोरम के परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने के लिए गठित टास्क फ़ोर्स को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. यह टास्क फोर्स अगस्त, सितम्बर व अक्टूबर महीने में तीन हजार घन मी. बालू सीज कर चुकी है. सीज बालू को न्यायालय में नीलामी के लिए प्रस्तुत किया गया. न्यायालय से अनुमति मिल भी गई है, और नगर निकाय चुनाव बाद नीलामी भी हो जाएगी. उन्होंने शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, प्रभारी अधिकारी खनन/एडीएम, बैरिया व सदर के एसडीएम व सीओ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग इस सम्बन्ध में बैठक भी की और सख्त दिशा निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने बताया कि थाना बैरिया व दोकटी क्षेत्र के भुवन टोला, शिवरामपुर घाट, सती घाट, दयाछपरा, नौरंगा घाट आदि क्षेत्रों में खनन माफियाओं द्वारा बिहार राज्य से बिना कोई रॉयल्टी शुल्क जमा किए रात के समय बड़ी नाव में लादकर लाल बालू लाया जाता है. साथ ही रात्रि में ही चोरी से पूर्वांचल के जिलों में सप्लाई की जाती है, जो पूरी तरह अवैध है. स्वयं जिलाधिकारी ने छापा मार कर 3600 घन मी बालू सीज किया था. उन्होंने उस क्षेत्र के अधिकारियों को भी रोक नहीं लगा पाने की स्थिति में बड़ी कार्रवाई की चेतावनी अब दे दी है. जिला प्रशासन द्वारा अब तक तीन करोड़ से ज्यादा की अवैध लाल बालू सीज कराया जा चुका है, जिसकी नीलामी चुनाव बाद हो जाएगी.
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव खनन व प्रमुख सचिव गृह के भी स्पष्ट निर्देश है कि अवैध खनन परिवहन व भंडारण पर रोक लगाया जाए. ऐसा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हैं. इस आदेश के सख्ती से अनुपालन के लिए प्रशासन किसी भी प्रकार की सख्त कार्रवाई करने को तैयार है

रायल्टी जमा कर लाएं, नही होगी कोई दिक्कत

 जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि जो व्यापारी रायल्टी शुल्क जमा करके नियमानुसार कागजात के माध्यम से ट्रेन या रेलवे द्वारा बिहार की सोन नदी के क्षेत्र से या मिरजापुर, सोनभद्र से लाल बालू लाएंगे, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी. इस सम्बन्ध में सभी एसडीएम व थानों पर शासन के निर्देशों की एक प्रति भेज दी गयी है. उन्होंने व्यापारियों से अपेक्षा भी की है कि रायल्टी शुल्क जमा कर बालू लाएं, ताकि जिले में लाल बालू के लिए किसी को परेशानी न हो.

बैरिया एसओ पर कार्रवाई, सतर्कता जांच की संस्तुति

बार-बार निर्देश के बावजूद लाल बालू के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लगा पाने पर जिलाधिकारी के आदेश पर बैरिया थानाध्यक्ष अतुल राय को हटा दिया गया है. इस अवैध कारोबार में संरक्षण देने के आरोप में जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ सतर्कता जांच कराने की संस्तुति कर दी है. जिलाधिकारी ने दोकटी व बैरिया थाने पर तैनात ​पुलिस बल के अलावा अन्य विभागों का कोई भी कर्मचारी अधिकारी इस अवैध् कारोबार में संलिप्त मिला तो बड़ी कार्रवाई तय है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को इस सम्बन्ध में कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है.

खनन माफियाओं पर लगेगी कड़ी धाराएं

जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि अवैध खनन, भंडारण व परिवहन में जो भी लिप्त मिलेगा, उस पर गैंगेस्टर जैसी कड़ी धारा लगाकर सख्ती से निपटा जाएगा. इसमे अगर किसी सरकारी कर्मी भी संलिप्त मिला तो उस पर भी कार्रवाई होगीं और सतर्कता जांच की संस्तुति की जाएगी. इसके लिए टास्क फोर्स से लेकर अन्य अधिकारियों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं.

नदी किनारे भंडारण के लिए मिले सभी आवेदन निरस्त

खनन व लाल बालू भंडारण के लिए मिले सभी आवेदन को जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है. जिलाधिकारी ने कहा है कि बैरिया व दोकटी क्षेत्र कटान व पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है. ऐसे में इधर खनन व भंडारण की अनुमति नहीं दी जा सकती. लिहाजा सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं.

कास्तकार अपने खेत से 10 ट्राली निकाल सकते है मिट्टी

 जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी कास्तकार अपने निजी खेत से 10 ट्राली मिट्टी निकाल सकते हैं. एहतियात के तौर पर एडीएम या सम्बन्धित थाने पर इसकी सूचना देकर निजी उपयोग के लिए मिट्टी निकलवा सकते हैं. इस सम्बंध में एडीएम व थानाध्यक्षों को शासनादेश उपलब्ध कराने के साथ उचित दिशा निर्देश दे दिया गया है.

Related

Tags: खनन बलिया लालबालू

Post navigation

Previous: 51 किग्रा गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Next: धूमधाम से मनी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती  

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.