Skip to content
30 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • हैप्पी टीचर्स डे दुलारी मैडम.
  • बतकही

हैप्पी टीचर्स डे दुलारी मैडम.

मैडम ने कहा जब तक जरूरी न हो विद्यादान के पैसे नहीं लेने चाहिए. मैडम की यह बात हम बच्चों के दिल को छू गयी. दुलारी मैम आज भी हमारे दिल में बसी हैं. आप जहां कहीं भी हों-हैप्पी टीचर्स डे दुलारी मैडम.
Assignment Desk 5 September, 2019 1 minute read
batakahi-mixedveg-ssd-blog
  • सत्या एस. दूबे

देश के दूसरे राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि शिक्षक का कर्तव्य विद्यार्थियों के दिमाग में तथ्यों को जबरन डालना नहीं बल्कि उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना है. शिक्षक देश का भविष्य गढ़ते हैं. कहते भी हैं कि गुरु का दर्जा माता-पिता से भी बढ़कर होता है. किस्सा तब का है जब मैं स्कूल में पढ़ती थी. जिस स्कूल में मैं पढ़ती थी वहां एक टीचर थी जिनको सभी दुलारी मैडम कहते थे. वह साइंस और मैथ पढाती थीं.
उन दिनों नौवीं क्लास के विद्यार्थियों को स्कूल में यह बताना पड़ता था कि वे साइंस पढ़ना चाहते हैं या आर्ट्स. उससे पहले तो साइंस और आर्ट्स के विषय एक साथ पढ़ाये जाते थे. तब मैं बस यही जानती थी कि साइंस पढ़ने से डॉक्टर या इंजीनियर बनते हैं. ये सामाजिक पद लुभाते भी थे. मेरा और मेरी सहेलियों का यह हाल था कि किसी का मैथ्स कमजोर था तो किसी का साइंस तो किसी का बायोलॉजी. हम सहेलियों ने तय किया कि दुलारी मैडम से ट्यूशन पढ़ा जाये. इससे सभी विषय में हमलोग मजबूत हो जायेंगे.
एक दिन साहस कर हम सहेलियों ने उनसे कहा – मैडम, आप हमलोगों को ट्यूशन पढ़ा दीजिए. आपको तो सभी विषयों में हमारी स्थिति का पता है ही. हमलोग आपके घर पर जाकर पढ़ने के लिए तैयार है या आप ही हमलोगों में से किसी एक के घर आ जाइये. हमलोगों के गार्जियन भी तैयार हैं. दुलारी मैडम का कहना था कि क्लास में ही हमलोग उनसे पूछ लिया करें जो कठिन लगता हो. और वह मुस्कुराकर आगे बढ़ गयीं. अपनी सहेलियों के साथ मैंने भी ठान लिया था कि मैडम को किसी भी सूरत में मनाना है. आलम यह था कि जब भी किसी क्लास में दुलारी मैडम जाती हमारी टोली उसी क्लास के आसपास मंडराती. एक तरह से साफिस्टिकेटेड तरीके से हमलोग उनपर मानसिक दबाव बना रहे थे. उसमें हमलोगों को मजा भी आ रहा था.

 

मजे की बात यह है कि मेरी एक सहेली के पिताजी ने उससे उसकी पसन्द पूछी. उसने तपाक से कह दिया – ‘आर्ट्स साइंस’. उसके पिता ने कहा कि उनके जमाने में या तो साइंस होता था या आर्ट्स. अब ये ‘आर्ट्स साइंस’ क्या बला है ! दरअसल स्कूल में पूछा गया था कि विद्यार्थियों को आर्ट्स साइड या साइंस चुनना है. वही आर्ट्स साइड आर्ट्स-साइंस हो गया था.
उधर, हम दोस्तों का दुलारी मैडम को मनाने का अभियान जारी था. एक दिन स्कूल में छुट्टी के बाद मैडम ने हम सबको स्टाफ रूम में बुलाया. मैडम ने कहा-इस तरह बार-बार पीछा करने से कोई फायदा नहीं होने वाला. मैंने कह दिया कि मैं ट्युशन नहीं पढ़ाऊंगी तो नहीं पढ़ाऊंगी. तुम लोग क्यों अपना टाइम बर्बाद कर रही हो? आखिर दिक्कत क्या है? जब फीस दिये बिना ही तुम्हारा काम हो जाय तो क्या परेशानी है. आखिर फीस-फीस की रट क्यों लगा रखी है?
तभी मैंने हिम्मत जुटाते हुए कहा – सबके सामने कहने में झिझक होती है, शर्म आती है. वैसे सभी बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं. बस बताते नहीं हैं. मैडम ने कहा कि पढ़ाई को लेकर पूछने में कैसी शर्म. फिर भी लंच टाइम में तुम लोग पूछ सकती हो. तुमलोगों की भाषा में इसे ट्यूशन कह सकती हो.
फिर मैंने पूछा-पैसा? मैडम ने कहा-अगर तुमलोगों को लगता है कि पैसे देने से ही ट्यूशन हो सकता है तो मेरी तरफ से उन पैसों से स्कूल के किसी गरीब बच्चे की स्कूल फीस भर दो. मैडम ने कहा जब तक जरूरी न हो विद्यादान के पैसे नहीं लेने चाहिए. मैडम की यह बात हम बच्चों के दिल को छू गयी. दुलारी मैम आज भी हमारे दिल में बसी हैं. आप जहां कहीं भी हों-हैप्पी टीचर्स डे दुलारी मैडम.

Follow Author on Twitter
DISCLAIMER : ये लेखक के निहायत ही निजी विचार हैं. लेख में व्यक्त विचार से ballialive.in की सहमति या असहमति कतई जरूरी नहीं है. लेख से जुड़े सभी दावों या आपत्तियों के लिए सिर्फ और सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

Post navigation

Previous: दस वर्ष में पचास लाख का वेतन ले ली फर्जी शिक्षिका
Next: शिक्षक दिवस पर केक काटकर खुशियां मनायीं

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

You may have missed

Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026
Cow in Picup
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

General Desk 29 September, 2026
Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.