Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. गांजा तस्करों से संबंध रखने के आरोप में एसपी ओमवीर सिंह ने एसओजी के सिपाही समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई है।
पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से विभागीय गलियारे में खलबली मची है। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने विगत दिनों में दो गांजा तस्करों को पकड़ा था। उनके पास तीन किलोग्राम से अधिक गांजा मिला था।

तस्करों ने पूछताछ में कुछ पुलिसकर्मियों पर बिहार से गांजा लाकर बेचने की एवज में पैसा लेने की जानकारी सीओ बांसडीह प्रभात कुमार को दी थी। उन्होंने पूरे मामले से एसपी को अवगत कराया। एसपी ओमवीर सिंह ने मामले की जांच करवाने के बाद एसओजी में तैनात सिपाही विश्वविजय सिंह, बांसडीह रोड थाने पर तैनात दीवान चंद्रशेखर यादव, नगर कोतवाली में तैनात सिपाही मनीष शुक्ल व शहर के सतनी सराय पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है।
जिले के कई क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजे की तस्करी चरम पर है। इसकी शिकायत मिलती रहती है। पिछले दिनों नरहीं थाना क्षेत्र में गांजा बेचने का वीडियो वायरल हुआ था।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


