Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए डीएम का सख्त निर्देश, छोटी सी गलती भी होगी अक्षम्य, 9 जून को है परीक्षा
  • Campus रिपोर्ट
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए डीएम का सख्त निर्देश, छोटी सी गलती भी होगी अक्षम्य, 9 जून को है परीक्षा

सभी से अनुरोध किया कि परीक्षा से संबंधित सभी कार्यों के बारे में विश्वविद्यालय द्वारा दी गई बुकलेट में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं,उन्हें अच्छी तरह से समझ लें. किसी भी दशा में कोई भी छोटी गलती स्वीकार नहीं होगी
General Desk 7 June, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bed Exam 2024 DM

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक,बलिया

बलियाः बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2024 को सुचारू और सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, नगर प्रभारी, नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक, उप नोडल समन्वयक, केंद्र प्रतिनिधि (सेक्टर मजिस्ट्रेट), पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष, मुख्य कक्ष निरीक्षक एवं कक्ष निरीक्षक के साथ बैठक की.

डीएम ने सभी को निर्देश दिया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा सम्पन्न कराएंगे. सचेत किया कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि परीक्षा से संबंधित सभी कार्यों के बारे में विश्वविद्यालय द्वारा दी गई बुकलेट में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, उन्हें अच्छी तरह से समझ लें. किसी भी दशा में कोई भी छोटी गलती स्वीकार नहीं होगी.किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी.

प्रवेश परीक्षा 9 जून को दो पालियों में संपन्न होगी. प्रथम पाली सुबह 9 से 12 तक तथा द्वितीय पाली 2 से 5 बजे तक का होगा.इसके लिए जनपद में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इस परीक्षा के लिए 9664 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं.

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा कराना अति संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है. इसलिए उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिया कि पहले से ही यह देख लें कि किसी भी केंद्र पर कोई कमी न रह जाए। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को 8 जून को स्टेटिक मजिस्ट्रेट,केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक आदि के साथ बैठक कर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पीने के पानी, शौचालय, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही कमरों में दोनों तरफ से सीसीटीवी कैमरा, डिस्प्ले बोर्ड, रिकार्डिंग व वेबकास्टिंग की व्यवस्था पूरी तरह सही हो,इसे भी एनश्योर कराने हेतु निर्देशित किया. परीक्षार्थियों की सीटिंग व्यवस्था भी देख लेंगे. उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को इन व्यवस्थाओं से संबंधित आख्या रिपोर्ट कंट्रोल रूम में देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दिए गए समयानुसार परीक्षा संबंधी सभी गतिविधियां सम्पन्न होगी. इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी इन निर्देशों का अनुपालन अपने स्तर से भी सुनिश्चित कराएंगे.

उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना करने का निर्देश सीआर‌ओ को दिया. यह कंट्रोल रूम 8 जून से संचालित होकर 9 जून को परीक्षा समाप्ति तक सक्रिय रहेगा. बैठक में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने परीक्षा से सम्बधित पूरी प्रक्रिया व ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण तथ्यों से सभी को अवगत कराया. बैठक में सीआर‌ओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, जिविनि रमेश सिंह, बीएसए मनीष सिंह,वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news डीएम बलिया बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बीएड प्रवेश परीक्षा

Post navigation

Previous: दुबहर में पति-पत्नी खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आए, महिला की हालत गंभीर
Next: Ballia Breaking News: खेजुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.