Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जिलाधिकारी ने पंचायत सचिवों को दिए जरूरी निर्देश 
  • जिला जवार

जिलाधिकारी ने पंचायत सचिवों को दिए जरूरी निर्देश 

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने ग्राम पंचायत सचिवों को गांव के बेहतर विकास के जरूरी टिप्स दिए और ईमानदारी से दायित्व निर्वहन की अपील की.
General Desk 29 June, 2017 1 minute read
DM_BALLIA_1

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने ग्राम पंचायत सचिवों को गांव के बेहतर विकास के जरूरी टिप्स दिए और ईमानदारी से दायित्व निर्वहन की अपील की. साथ ही सचेत भी किया कि सरकारी धन का दुरूपयोग या किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सिर्फ सस्पेंड ही नहीं, बल्कि जेल भेजने के साथ काली करतूतों की फाइल प्रवर्तन निदेशालय को भी भेज दी जाएगी. भरोसा दिलाया कि अपने दायित्व के प्रति संवेदनशील व पारदर्शी रहें तो हर समय आपके साथ खड़ा रहूंगा. 
गुरुवार को जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत विभाग के सचिवों के साथ बैठक कर ये निर्देश दिये. कहा कि आपका काम बेहतर तभी होगा जब अपने अधिकार को भलीं-भांति जान लेंगे. गांवों को सुंदर बनाने का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सचिव हैं. सचिव ही योजना बनाते हैं, उसकी तैयारी करते है और धन खर्च कर उसे मूर्त रूप देते हैं. ऐसे में जरूरी है कि वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहे. पंचायत की सम्पत्ति व उससे जुड़े अभिलेख का बेहतर रख रखाव भी सचिव की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है. राजवित्त व 14वें वित्त के पैसे का सदुपयोग दिखना चाहिए.

डीपीआरओ व डीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी कि हर ब्लाॅक में दो-दो अच्छे सचिव (एक ग्राम पंचायत व एक ग्राम विकास अधिकारी) का चयन करें. इन दोनों सचिवों को हर जरूरी जानकारी व शासनादेश उपलब्ध कराई जाएगी. उसके बाद ब्लाॅकवार एक कार्यशाला आयोजित कर नये-नये शासनादेशों, योजनाओं व कार्याें के बारे में अन्य सचिवों जानकारी दी जाए. इससे नये सचिवों को भी अच्छी जानकारी हो सकेगी. सभी सचिवों का आपस में समन्वय भी बेहतर होगा.

कैशबुक व लेजर बुक करें मेंटेन

जिलाधिकारी ने समस्त सचिवों को निर्देश दिया कि तत्काल कैशबुक व लेजर बुक खरीद कर उसे मेंटेन करेंगे. कैशबुक के पहले पन्ने पर ही बैंक, खाता व चेकबुक संबंधी विवरण दर्ज करेंगे. डीपीआरओ व डीडीओ इस कार्य को सुनिश्चित कराएंगे. ग्राम पंचायत का कोई भी खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में ही हो. कोई भी निर्माण कार्य की पहले कार्ययोजना बनाएं, अप्रूवल कराएं फिर काम कराएं. उसे वर्क रजिस्टर में अंकित भी करें. चेक पर किसी प्रकार की कटिंग या ओवरराइटिंग नहीं होनी चाहिए. ऐसा मिला तो कार्रवाई भी हो सकती है.

पंचायतों में अवशेष धन का मांगा विवरण
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कितना धन मिला, कितना खर्च हुआ उसका योजनावार विवरण 30 जून तक हर हाल में अपने एडीओ पंचायत को उपलब्ध करा दें. कहा 1 अप्रैल को गांव में कितना पैसा बचा है, इसका भी विवरण बैंक पासबुक के साथ देंगे. योजनावार खर्च का व्यौरा दें तो और बेहतर होगा.

पीएम आवास योजना के सम्बंध में दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि भेजने में तत्पर रहें. ध्यान रहे कि पहली किस्त जहां चली गयी है. वहां देख लें कि नींव तक का काम हो गया या नही. नींव तक काम हो जाने के बाद उसकी फोटो व निरीक्षण अपलोड कर दूसरी किस्त भी तत्काल भेजने की कार्रवाई कर दी जाए.

मनरेगा के कार्याें में बनी रहे तेजी
जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में तेजी व पारदर्शिता बनी रहे. फिलहाल कृषि परक परियोजनाओं व भूगर्भ जल को संतुलित करने पर विशेष जोर है. डीसी मनरेगा ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से गरीबों के लिए पशु शेड, बकरी शेड आदि जैसे अन्य कार्याें के द्वारा भी लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है. खेत तालाब, वर्नी कम्पोस्ट का निर्माण कराये जाने व जल संरक्षण पर भी विशेष बल दिया जा रहा है. जिलाधिकारी ने सभी कार्याें में तेजी बनाये रखने का निर्देश दिया.

Tags: सचिव

Post navigation

Previous: ​लूट कांड के पीड़ितों से मिले बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह 
Next: सगाई में शामिल होने गये परिवार के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.