Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • राज-काज
  • सब्जी व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, समस्याओं का निस्तारण करने का दिया आश्वासन
  • राज-काज

सब्जी व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, समस्याओं का निस्तारण करने का दिया आश्वासन

Central Desk 21 September, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DmBallia

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सब्जी व्यापारियों के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य सब्जी व्यापारियों और किसानों की आय बढ़ाना था.

 

सब्जी व्यापारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके यहां के किसान हर तरह की सब्जी उगाने में सक्षम है क्योंकि यहां की मिट्टी बहुत ही उर्वरा है. उन्होंने बताया कि पहले वे लोग अपना सब्जी बनारस जैसे जनपदों में भी भेजा करते थे लेकिन परिवहन की असुविधा होने के कारण उन्हें अपना माल दूसरे जनपदों में भेजने में समस्या आती है. इस संबंध में जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके लिए परिवहन की व्यवस्था करा दी जाएगी साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी उनसे संपर्क करके इस समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे.

 

जिलाधिकारी ने ग्राम उद्योग अधिकारी और कृषि उपनिदेशक को निर्देश दिया कि समय-समय पर व्यापारियों और किसानों की बैठक करते रहें जिससे कि उनकी समस्याएं सुनी जा सके और उनका निस्तारण समय से हो सके.

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वांचल माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी का क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावना है. पूर्वांचल की सब्जियां ना केवल प्रदेश में बल्कि पानी के जहाज के माध्यम से अरब देशों में भी भेजी जाती है. उन्होंने कहा कि बनारस में मिर्जापुर, भदोही, चंदौली और गाजीपुर जैसे जनपदों की सब्जियां आती है. हमें भी बनारस के व्यापारियों से संपर्क करके अपनी सब्जियां वहां भेजनी चाहिए. बनारस में सब्जियों की पैकेजिंग की अच्छी व्यवस्था है। व्यापारियों ने कहा कि तीखमपुर मंडी की तरह उन्हें एक और भी मंडी की आवश्यकता है जिससे वे आसानी से अपना माल बेच सकें. कुछ व्यापारियों ने बताया कि हमारे यहां से सब्जियां अन्य जनपदों में रेलगाड़ी के माध्यम से भी भेजी जाती हैं। व्यापारियों ने मांग की कि यदि कृषि विभाग उन्हें जमीन उपलब्ध करा दें तो वहां मंडी बन सकती है.

जिलाधिकारी ने बताया कि बलिया सब्जी का कटोरा है. यहां के व्यापारियों को यदि सुविधा मिले तो वह हर प्रकार की सब्जी उगाने में सक्षम है इससे व्यापारियों और किसानों दोनों को लाभ होगा. जिलाधिकारी ने व्यापारियों से जानकारी ली और व्यापार को कैसे बढ़ाया जाए इस संबंध में भी चर्चा की. व्यापारियों ने कहा कि यदि जिलाधिकारी महोदय उनके लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करवा दें तो उनके माल अन्य जनपदों में भी जाने लगेंगे। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि आप सभी लोग निजी निवेश और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं.

 

कृषि उपनिदेशक अधिकारी इंद्राज ने व्यापारियों से कहा कि आप लोग किसी सब्जी विशेष का उत्पादन करने पर जोर दें जिसकी मांग अन्य जनपदों में भी हो. यदि आप इसको ध्यान में रखकर कार्य करेंगे तो किसानों को अवश्य लाभ होगा.

जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड का मौसम आने वाला है ऐसे समय में मुख्य सब्जी के रूप में मटर और गोभी की बुवाई की जा सकती है जिसकी भारी मात्रा में मांग होती है. अन्य जनपद के व्यापारियों से भी संपर्क कर लें जिससे कि इसका अच्छा दाम मिल सके. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी, ग्रामों उद्योग विभाग के लोग और सब्जी व्यापारी उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: #assured #Magistrate #Meeting #problems #solve #traders #vegetable

Post navigation

Previous: कुँवर सिंह पी जी कॉलेज बलिया में आठ शिक्षकों को प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति
Next: हुनरमंद को विश्वविद्यालय आगे बढ़ाएं: सांसद सीमा द्विवेदी

ये भी पढ़ें

DM Ballia Rajaswa Meeting
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

Ballia: राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम बलिया सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

General Desk 7 July, 2026
DM Ballia Medical College
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राज-काज

Ballia-बलिया मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, जून में शिलान्यास संभव

General Desk 19 May, 2026
Ballia Ministers Meeting
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

बलिया में जून से शुरू होगा वैना-बाईपास कॉरिडोर के लिए किसानों का पंजीकरण

General Desk 16 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.