चेयरमैन डॉ रविंदर वर्मा ने नगर के छठ घाटों का लिया जायजा

महापर्व छठ को लेकर सिकंदरपुर नगर पंचायत ने कमर कस ली है. चेयरमैन डॉ रविंदर वर्मा ने शनिवार की दोपहर को नगर के छठ घाटों का जायजा लिया.

छठ पूजा के लिए सजा फलों का बाजार

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से शुरू हुई. इसदिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं. इसको लेकर कद्दू खरीदना अनिवार्य रहता है. इसलिए कद्दू के दाम में उछाल रहा. भारी मांग की वजह से 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक कद्दू बाजार में बिके। गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों और थोक के साथ खुदरा मंडियों में अलग-अलग रेट देखने को मिला. बाजार में कद्दू 50 से 60 रुपए किलो मिल रहा था.

दियारे में आई भयंकर बाढ़ से सभी फसलें नष्ट, सरकार ने किसानों को किसी प्रकार का नहीं दिया मुआवजा- जियाउद्दीन रिजवी

पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने एक बयान जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि किसानों के धान की फसल पानी के अभाव में सूख गई। वहीं दूसरी तरफ दियारे में आई भयंकर बाढ़ से सभी फसलें नष्ट हो गई, लेकिन सरकार के द्वारा अब तक किसानों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया. दियारे में मवेशियों को चारा का अकाल पड़ गया है. वहीं सरकार के बयान वाज अधिकारी और मंत्री सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं कर रहे है.

दियारों में जाने के रास्तों और खेतों में भारी मात्रा में कीचड़ जमा होने से आवागमन बाधित

सरयू नदी के इतिहास में यह पहला अवसर था जब इस वर्ष रह रह कर खेत्रीय दियारों में क्रमशः चार बार बाढ़ का पानी चढ़ कर फसलो को अपने आगोश में ले लिया था. आखिरी बार फैले पानी में लगातार दस दिनों तक फसलें डूबी रह कर नष्ट हो गई हैं जिससे उनकी बुवाई में किसानों की लगी पूँजी बर्बाद हो गई है.

news update ballia live headlines

दो पक्षों में मारपीट 3 लोग घायल

दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी. देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. जैसे ही खबर जियाउल हसन के घर पहुंची कि लड़कों ने मारपीट की है घर के लोगों ने समूह में पहुंच कर दोनों युवकों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.

news update ballia live headlines

ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से भाड़ा मांगने के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन

तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड नवानगर, पन्दह एवं मनियर आंशिक के उचति दर विक्रेताओ द्वारा उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को ज्ञापन सौंप राशन पहुंचने वाले ठीकेदार द्वारा अवैध रूप से किये जा रहे पैसे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया.

श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर बलिया में स्वच्छ भारत- 2 अभियान का आगाज

एन एस एस के स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा हनुमान मंदिर के सम्पूर्ण परिसर से प्लास्टिक इकट्ठा किया साथ ही महाविद्यालय परिसर में भी प्लास्टिक इकट्ठा करते हुये सफाई कार्य किया गया.

सूरज यादव ने सैनिक स्कूल की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम किया रौशन

सूरज यादव ने घर पर ही रहकर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की है परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही सूरज के चयनित होने की जानकारी हुई बधाई देने वालों का तांता लग गया. उसे सैनिक स्कूल मैनपुरी में प्रवेश के लिए बुलाया गया है.

कुशवाहा समाज और चौहान समाज ने बैठक में विकास व पदाधिकारियों के चुनाव पर की चर्चा

चौहान समाज की बैठक रविवार को डाकबंगला सिकंदरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में चौहान समाज के समस्त बुद्धिजीवी, समाजसेवी, राजनीतिक लोग उपस्थित रहे. बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत समाज के कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा पर ध्यान देने, समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की जिससे कि हम सामाजिक संगठन का निर्माण कर अपने समाज का विकास कर सके.

ओमप्रकाश भारती बने बसपा के जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी । कहा कि चाहे वह भाजपा हो चाहे सपा हो चाहे अन्य दल हो इनको जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है. बहुजन समाज पार्टी मुद्दों के साथ चुनाव लड़कर निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी.

अरविंद कुमार राय को भाजपा नेतृत्व ने सिकंदरपुर नगर पंचायत का चुनाव प्रभारी और जयप्रकाश वर्मा को चुनाव संयोजक बनाया

कस्बा निवासी जयप्रकाश वर्मा को चुनाव संयोजक बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. पूर्व विधायक संजय यादव, मनीष सिंह,डॉ आशुतोष गुप्ता, गणेश सोनी ,संजय जायसवाल, जयराम पांडेय,लालबचन शर्मा आदि लोगो ने बधाई दी है.

हिन्दू समाज पार्टी ने गौशाला में व्याप्त दुर्व्यवस्था पर एसडीएम को दिया ज्ञापन

स्थानीय तहसील क्षेत्र में स्थित गौशालाओं में व्याप्त अनियमितता से संबंधित ज्ञापन सोमवार को हिन्दू समाज पार्टी के नेता पुष्कर राय ने एसडीएम अखिलेश कुमार यादव को सौंपा.

यौम- ए- सादात का हुआ आयोजन

सिकंदरपुर, बलिया. नगर के मोहल्ला बड्डा स्थित दरगाह हजरत सैयद शाहवली कादरी के प्रांगण में शुक्रवार को 22 वां यौम-ए- शादात व हजरत सैयद जमालुद्दीन अजमली इस्लामी मालुमाती इनामी मुकाबला का आयोजन किया गया. …

बारावफात के मद्देनजर पीस कमेटी की हुई बैठक 

चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने मिल जुल कर विजयदशमी का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया है.

शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया विजयदशमी और दुर्गा पूजन उत्सव

सिकंरपुर, बलिया. गुरुवार को रावण का पुतला दहन एवं पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही यहां दशहरा व दुर्गापूजनोत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. प्रारम्भ में रामभक्त मुख्य बाजार से …

सिकंदरपुर नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडालों में प्रतिमा की स्थापना, मां के जयकारे के साथ खुले पट

सिकंदरपुर नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडालों में प्रतिमा की स्थापना की गई है, जहां पर विधि विधान के साथ शाम के समय ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के बीच और मां के जयकारों के बीच मां का पट खोला और शुरू हो गया.

शिक्षा के विकास हेतु जनप्रतिनिधि व प्रधानध्यापक की सयुंक्त कार्यशाला का हुआ आयोजन

स्थानीय तहसील क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी ने शुक्रवार को आरओ प्लांट का उद्घाटन किया. क्षेत्र पंचायत निधि से 5. 40 लाख की लागत शुद्ध पेयजल हेतु लगे आरो से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. इस दौरान विनय यादव ,अशोक यादव, अविनाश चंद्र मिश्रा ,त्रिपाठी चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे.

प्रशिक्षु पंचायत सदस्यों का सात दिवसीय प्रशिक्षण में योजनाओं की दी जानकारी

सिकंदरपुर, बलिया. स्थानीय तहसील क्षेत्र के बघुडी गांव में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ले रहे प्रशिक्षु आईएएस मंगलवार को विकास,वन विभाग सहित ब्लाक से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. …

त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

सिकंदरपुर, बलिया. स्थानीय मिलन वाटिका में सोमवार को शुरू हो रहे त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नैय्यर ने किया.   इस दौरान …