Category: सिकंदरपुर
सिकन्दरपुर, बलिया. भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सिकन्दरपुर इकाई द्वारा शुक्रवार 6 जनवरी को स्थानीय कैंप कार्यालय पर महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र उत्कर्ष उपाध्याय पुत्र पवनेश उपाध्याय संपादक पवन प्रभात, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ,की ट्रेन हादसे में 31 दिसंबर 2022 को हुए आकस्मिक निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
बलिया. सिकन्दरपुर क्षेत्र के डूहा-बिहरा ग्राम के निवासी शैलेश यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय लोक प्रशासन विषय में कृषि आधारित उद्योग का उत्तर प्रदेश राज्य के विकास में योगदान (उ०प्रदेश- गाजियाबाद, कानपुर नगर, झांसी,गाजीपुर के संदर्श में) फैजाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ मनोज दीक्षित के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक शोध कार्य पूर्ण किया.
सिकन्दरपुर(बलिया). मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया. जिसमें मदरसे के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक कर्मी एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे. गोष्ठी में शिक्षकों/ शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई.
