जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, 60 वर्षीय महिला की मौत

खेजुरी थाना क्षेत्र के बनकटा कला गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये. इस दौरान एक पक्ष की भगवती देवी (60) पत्नी रामनाथ की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से पहले शव देने से इंकार कर दिया.

18 सितम्बर से पल्स पोलियो कार्यक्रम आयोजित, अन्तर्विभागीय बैठक हुई सम्पन्न

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक (BTF) आयोजित की गई, जिसमें अगामी 18 सितम्बर से आयोजित पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन हेतु रणनीति तैयार की गई एवं सभी सहयोगी विभाग को आवश्यक सहयोग हेतु खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित भी किया गया.

समाधान दिवस पर कुल 22 मामलों में से 8 का मौके पर निस्तारण

शनिवार को थाना समाधान दिवस पर कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 8 का निस्तारण मौके पर ही उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर और क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर ने कर दिया. 12 आवेदन पत्र के लिए अलग अलग टीम बनाई गई। पुलिस और राजस्व के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले का निस्तारण कराने के लिए उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर में आदेशित किया.

ज्ञान कुंज एकेडमी दो छात्रों ने नीट ( NEET ) प्रवेश परीक्षा 2022 में पायी सफलता

विकास उपाध्याय अनुक्रमांक 4411020504 ने 720 अंको में से 629 अंक एवं आर्यन जयसवाल अनुक्रमांक 4411090110 ने 610 अंक प्राप्त कर एक सम्मान जनक रैंक हासिल किया.

जिला सेवायोजन विभाग ने किया कैरियर काउंसलिंग और सेमिनार का आयोजन

सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अजय साहनी ने बताया कि जिला सेवायोजन विभाग के द्वारा कैरियर काउंसलिंग हमारे संस्थान पर कराया जाना एक सराहनीय कार्य है.

सिकंदरपुर: करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

चक कलन्दर गांव निवासी पारस गोंड 66 वर्ष पुत्र स्व.सीताराम गोंड़ बीती रात में पंखा चला कर सोये थे. सुबह लगभग 4 बजे भोर में सो कर उठने पर उन्होंने हटाने के लिए पंखा को जैसे ही हाथ लगाया कि उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए तथा जमीन पर गिर गए. कुछ देर बाद परिवार वाले पारस नाथ को जमीन पर गिरा देख कर घबरा गए. 

घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कटान जारी, दियारा वासियों की बढ़ी चिंता

दियारा वासियों के अनुसार दियारा गोसाईपुर से दियारा हरनाटार तक नदी में कटान हो रहा है. जहां पल पल भूमि कट कर नदी में समाती जा रही है. वहां पिछले तीन दिनों में बाजरा की फसल सहित करीब तीन बीघा भूमि कट कर नदी में समा चुकी  है.

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों और पशुपालकों में मचा हाहाकार, हिंसक कुत्ते कर रहे झुंड बनाकर हमला

मवेशियों के चारे की समस्या लगातार  गम्भीर होती जा रही है वहीं वहां स्थायी रूप से रहने वाले कुत्ते हिंसक हो गए हैं. ये कुत्ते किसी को भी अकेला पा कर उसे नोच कर खाने लिए झुंड में हमला कर दे रहे हैं. ये कुत्ते अब तक अनेक व्यक्तियों पर हमला कर चुके हैं.

सिकंदरपुर: ग्राम सभा सिवान कला में बहुत जल्द कृषि मंडी का निर्माण कार्य होगा प्रारंभ

तहसील सिकंदरपुर के अंतर्गत ग्राम सभा सिवान कला में बहुत जल्द कृषि मंडी का निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है. मंडी समिति के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित कर ली गई है.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुई चर्चा

नगर में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय शगुन मैरेज हाल में बुधवार की रात में पार्टी को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में एक तरफ जहां नगर पंचायत के चुनाव के बारे में चर्चा की गई.

चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

मनियर मार्ग पर जलालीपुर चट्टी के समीप खड़ी चार पहिया वाहन से तेज गति से जा रही बाइक के टकरा जाने से बाइक चालक गिर कर गंभीर रूप से हुआ घायल. गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल के लिए हुआ.

सिकंदरपुर: नवागत एसडीएम ने कार्यभार संभाला

सिकंदरपुर, बलिया. स्थानीय तहसील में शनिवार को नवागत उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया.   यहां के एसडीएम प्रशांत नायक का तबादला सदर तहसील में हो गया है. सन् 2019 …

राजस्थान में टीचर की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत के विरोध में भीम आर्मी के कार्यर्ताओं ने निकाला कैंडिल मार्च

जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि राजस्थान के जिला जालौर के ग्राम शुक्राणु निवासी कक्षा 3 के दलित छात्र इन्द्र मेघवाल की मात्र मटके से पानी पीने के कारण सवर्ण अध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई के चलते मौत हो गई. जिसकी जितनी निंदा की जाय कम ही है.

सिकंदरपुर: शराब के नशे में धुत कार सवारों ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौत दो घायल

सिकंदरपुर, बलिया. शराब के नशे में धुत कार सवारों ने शुक्रवार की रात चार लोगों को रौंद दिया. हादसे में दो की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गये.   …

एडिशनल सीएमओ ने टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर की गहनता से की जांच

सिकंदरपुर, बलियाः एडिशनल सीएमओ बलिया व उनकी टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर की की गई गहनता से जांच. बुधवार को एडिशनल सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा व जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर योगेश पांडेय, …

सांकेतिक चित्र

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महरो गांव में पिकअप के ऊपर मवेशी लाद रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सिकंदरपुर: बच्चों ने 3000 मीटर लंबे तिरंगे झंडे की निकाली रैली

माननीय प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह जी के साथ उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर तथा प्रधानाचार्य विजय कुमार गुप्ता एवं उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार दुबे के द्वारा कार्यक्रम की श्री गणेश मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.

श्री बजरंग पी जी कालेज में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस एन मिश्र ने NSS के स्वयं सेवियों एवं स्वयं सेविकायों तथा महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं के साथ मिलकर महाविद्यालय में साफ-सफाई तथा पौधारोपण किया.

भाजपा मण्डल सिकंदरपुर के तत्वाधान में निकली तिरंगा यात्रा

पार्टी के मण्डल अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी के नेतृत्व में स्थानीय गांधी इण्टर कालेज के प्रांगण से निकली यात्रा बस स्टेशन चौराहा,न्यू मार्केट,जल्पा मन्दिर,मोहल्ला गंधी,भिखपुरा,डोमनपुरा,नगरा चौराहा,हास्पिटल तिराहा,महावीर स्थान,सोनार पट्टी,जल्पा चौक,पुलिस चौकी रोड,जलालीपुर आदि का भ्रमण करते हुए पुनः अपने पूर्व स्थान पर पहुंच कर समाप्त हुई.

सांप के काटने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में सोमवार की शाम को सर्प के काटने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया है. बच्चा अपनी मां के साथ सिसोटार मे ननिहाल में रहता था.