बाइक और टेंपो की आमने सामने की टक्कर में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

road accident Symbolic

सिकंदरपुर, बलिया. बलिया मार्ग के खेजुरी चट्टी के समीप बाइक और टेंपो की आमने सामने की टक्कर में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हुआ रेफर।

 

नगरा थाना क्षेत्र के अठिलापुर गांव निवासी शंभु गुप्ता पुत्र देवेंद्र गुप्ता मंगलवार की सुबह स्थित अपने बहन के ससुराल से वापस घर जा रहे थे। वह जैसे ही चट्टी के समीप पहुंचे कि बलिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)