बैरिया विधानसभा के सभी मण्डलों में होगा जन चौपाल का आयोजन

साकेत सिंह सोनू सोमवार को बैरिया डाक बंगले मे पत्रकारों से मुखातिब थे.

उन्होंने कहा कि मोदी जी योगी जी ही पार्टी के ब्रान्ड हैं. ऐसे में उनके द्वारा किये गये जनोपयोगी कार्यों को जनता के बीच बताना आवश्यक है.

news update ballia live headlines

सपा नेताओं ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए पत्रक में सपाजनो ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान अखिलेश यादव ने चांदपुर के सामने घाघरा नदी पर बिहार से जोड़ने वाला जो पुल दिया था, वास्तव में इस दियारे क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर होता लेकिन दुर्भाग्यवश नदी का कटान पुल के बगल से होने के कारण हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में समा गई है

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक में संगठन का किया विस्तार

वक्ताओं ने कहा की आजादी के बाद से आज तक गोंड समाज को सामाजिक शैक्षणिक व राजैनिक क्षेत्र में आगे आने से रोकने का काम किया गया. गोड़ समाज अपने अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा है. संकल्प लिया संगठित होकर ही हम अपने अधिकारियों को ले सकते है.

जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन का विशाल आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित सम्मेलन मे एक घंटें बिलंब से पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा सभा स्थल पर हजारों की संख्या मे पहुंचे पुरूष, महिला, युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से खचाखच भरें चेतन किशोर खेल का मैदान देखकर बहुत खुश व गदगद नजर आए.

बूथवार शिक्षकों की भूमिका ‘संवाद से समाधान की ओर’ विषय पर गोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन देने और शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की घोषणा करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया.

ऋतुराज बने विधानसभा प्रभारी

विधान सभा बांसडीह के प्रभारी के रूप में ऋतुराज तिवारी ‘बिन्दु” को विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया. नव नियुक्त प्रभारी को उपस्थित लोगों ने बधाई दी. नव नियुक्त विधान सभा प्रभारी बिन्दु तिवारी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो दायित्व मुझे दिया है. उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा.

आनंद सिंह बने क्षत्रिय भारत महासभा के प्रदेश महासचिव

संगठन के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. आनन्द सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने पद का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने भरोसा दिलाया है.

मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं, इस अवसर पर पूरे देश में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को हम नमन करते हैं .

प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर गृह जनपद में हुआ भव्य स्वागत

पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रदेश सरकार युवा विरोधी है. रोजगार के सभी रास्ते बन्द किया जा रही भारतीयों के मांग को लेकर युवा जब प्रदर्शन करते है तो सरकार के इशारे पर उन्हें लाठियां मिल रही है.

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

धरना को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष नियाज अहमद ने भाजपा सरकार व उत्तर प्रदेश के रवैए पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि योगी सरकार यूपी पुलिस को मोहरा बनाकर संविधान के कानूनों का हनन कर रही है.

राजभर वोटों को लेकर सियासत तेज, बांसडीह में सपा जन राजभर चौपाल का आयोजन, निशाने पर रहे विरोधी

विरोधियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करने वाले अपने तो ठीक हो गए लेकिन उन्होंने केवल राजभर समाज को बेचने का काम किया है

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में गिरफ्तार किये जाने की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

धरनारत समाजवादीयो को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए किसानों के खून से नहा रहे हैं. पिछले 10 माह से आंदोलन कर रहे किसानों को हत्या करके नहीं डराया जा सकता. लखीमपुर खीरी के घटना की जितनी निंदा किया जाय वह कम है.

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रताप पासवान व मण्डल अध्यक्ष उमेश पासवान का सम्मान समारोह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान देने वाला भाजपा पार्टी ही सर्व समाज का भला कर सकता है. विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कौशल सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, शैलेश पासवान आदि ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मौजूद लोगों से पार्टी को मजबूत करने को कहा.

समाजवादी पार्टी ने निकाली जनजागरण साइकिल यात्रा

पूर्व विधायक सुभाष यादव ने विधायक पर निशाना साधते हुए कई गम्भीर आरोप लगाए. कहा कि बैरिया की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गयी है, इन सड़कों पर धान रोपा जाय तो खेत से अच्छा पैदावार होगा.

जनता महंगाई की मार से त्रस्त- नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने एक जनसभा कहा-“भाजपा की सरकार कह रही है कि साढ़े चार लाख रोजगार नौकरी दे दी है. क्या मठ में दी है नौकरी?”

राष्ट्रनिर्माण में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री का योगदान अमिट है और सदैव रहेगाः प्रो० कल्पलता पाण्डेय

विश्वविद्यालय परिसर के शैक्षणिक निदेशक डाॅ गणेश कुमार पाठक ने कहा कि गांधी जी के विचार सर्वतोमुखी रहे हैं. नारी शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, स्वच्छता आदि पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं. यही कारण है कि सरकारें उनके विचारों को अपना रही हैं।

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल – कान्हजी

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार की व्यवस्थाओं को चौपट करने के अलावा कुछ और नहीं किया है. भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते शिक्षा व्यवस्था गर्त में है. देश का भविष्य विद्यालय परिसरों में जलभराव के कारण छप्पर में पढ़ाई करने को मजबूर है.

गाँधी जयन्ती (2 अक्टूबर) पर विशेष: “प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित था गाँधीजी का जीवन दर्शन”

गाँधीजी ने कहा है कि, ” मैं आपको एक मंत्र दे रहा हूँ. जब भी आप संशग्रस्त हों अथवा भ्रमित हों तो या स्वार्थ से वशीभूत हो जाएँ तो आप यह उपाय करके देखिए- “आप अपने सामने आए हुए किसी अति दरिद्र असहाय एवं लाचार व्यक्ति का चेहरा अपने आँखों के सामने लाइए और आपने जो योजना तैयार की है, उस योजना से वह व्यक्ति लाभान्वित होगा कि नहीं? आप स्वयं से ऐसा प्रश्न कीजिए. इस प्रश्न को जो उत्तर मिलेगा, वही वास्तव में विकास एवं प्रगति को मापने का मापक होगा.”

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है. हमारी पार्टी शुरु से ही गरीबों व असहायों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है. तानाशाहों के विरुद्ध सीना तान कर खड़ी रही है.

कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए चला. वहां पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा.