Ballia-महिला से सामूहिक दुष्कर्म..डरी सहमी महिला ने 5 दिन बाद दर्ज कराई शिकायत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पूर्व एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। लोकलाज के भय से चुप्पी साधे बैठी पीड़िता ने गुरुवार को साहस जुटाकर पति के साथ कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बीते 27 फरवरी की रात वह किसी काम से बाहर निकली थी। इसी दौरान सुरहिया गांव के दो युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसे खींचकर पास के एक खेत में ले गए और उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ हाथापाई भी की, जिससे उसे शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे उसी स्थिति में छोड़कर फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता काफी डरी सहमी थी।

सामाजिक प्रतिष्ठा और लोकलाज के डर से उसने यह बात अपने स्वजनों से छिपाई थी। हालांकि, शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव के चलते अंततः उसने अपने पति को पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद स्वजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामला पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी- प्रवीण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बांसडीह

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE