यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा 15 दिसंबर से

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2020 में होने वाली इंटरमीडियेट की परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल की तारीख घोषित कर दी है.

जागरूकता से ही मानसिक रोगियों को ठीक कर सके डॉक्टर

सरकार मानसिक परेशानियों को ठीक करने के लिए प्रयासरत है. इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

थानेवार राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निपटायें मामले

बैरिया तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने जनता की फरियाद सुनी. कुल 102 समस्याएं आयी, जिनमें 10 का मौके पर निपटारा हुआ.

माल्दा चट्टी पर पिकअप-बाइक की टक्कर में दो घायल

बेल्थरा मार्ग के मालदा चट्टी पर बाइक और पिकअप की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

देवडीह गांव के पास एसडीएम ने सीज किया कम्बाइन

लाके के देवडीह गांव के पास धान की कटाई कर रही एक कम्बाइन मशीन को एसडीएम दुषयंत कुमार मौर्या और तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने सीज कर लिया.

शिवपुर घाट से अवैध शराब की 620 पेटियां बरामद, डीसीएम जब्त

दोकटी पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर शिवपुर घाट से शराब की 620 पेटियों से भरा डीसीएम पकड़ लिया. हालांकि किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

मानव ही नहीं प्रकृति की हर रचना से था डॉ. केदार को प्रेम

देश के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार स्व. डॉ केदारनाथ सिंह की जयंती उनके पैतृक गांव चकिया (तहसील-बैरिया) में मनाई गई.

महंत आशीष गिरी के आत्महत्या के कुछ मायने होंगे, खुलासा तो होना चाहिए

महंत आशीष गिरी वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज के मांडा और कोरांव स्थित निरंजनी अखाड़े की सैकड़ों एकड़ जमीन की देखरेख करते थे.

COURT_1

रिहायशी इलाकों में बिजनेस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीडीए को आदेश दिया है कि मास्टर प्लान के तहत जोनल डेवलपमेंट प्लान तैयार होने तक रिहायशी एरिया में बिजनेस गतिविधि को मंजूरी न दी जाए.

खड़सरा के अंचल पहलवान को तीसरी बार ‘बलिया केशरी’ का खिताब

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में खड़सरा के अंचल सिंह ने तीसरी बार बलिया केशरी के खिताब पर कब्जा जमाया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

हिंदी एलबम ‘कुछ ना कहती है’ का मुहूर्त बलिया में

हम त बबली बोलतानी’ जैसे भोजपुरी के चर्चित गीत लिखने वाले सच्चिदानंद पांडेय कवच ने “कुछ ना कहती है” का मुहूर्त बलिया में किया.

कोटवारी मार्ग में अधेड़ को घायल कर 60 रुपये छीने

कोटवारी मार्ग में डेहरी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकिल सवार अधेड़ को कट्टे के हत्थे से घायल कर 60 रुपये और आधार कार्ड छीन ले गये.

बैरिया में शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी आग, भारी नुकसान

: बैरिया-सोनबरसा मार्ग पर मुकुल जी के कटरा में रविवार की रात शार्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से पूरा गोदाम जलकर राख हो गया.

पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम

वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के मद्देनजर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पराली और अन्य कृषि अपशिष्ट को नहीं जलाने का निर्देश दिया है.

पराली वाले खेत के मालिकों को किया नोटिस जारी

पराली जलाने को गंभीर भूल मान इसके लिए प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराने का आदेश दिया है. इससे प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गयी है.

राम मंदिर पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ज्यादातर सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने और 5 एकड़ भूमि न लेने पर सहमति जताई है.

निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरि ने गोली मार खुदकुशी की

प्रयागराज के दारागंज स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में महंत आशीष गिरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार थे.

मनोचिकित्सकों ने बताए तनाव दूर करने के उपाय

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और कालेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन ने मिलकर ‘तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक कार्यशाला आयोजित की.

डीएम ने निर्माणाधीन गौशालाओं का किया निरीक्षण

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने जिगिरसड़ और मनियर में बन रहे गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया. मनियर में निर्माण पर उन्होंने ईओ को पूरे कागजात के साथ तलब किया.