मंत्री ने डीएम और विधायक संग किया कार्यकम स्थल का निरीक्षण

निरीक्षण के लिए पहुंचे मंत्री का काफिला अपरान्ह 1:00 बजे इण्टर कालेज दूबेछपरा पहुंचा. वहां डीएम और विधायक के साथ कार्यक्रम स्थल पर आधे घंटे विचार हुआ.

Death

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत

फिरोज अहम उर्फ छोटक अपने दोस्त एखलाक अहमद (20) के साथ शुक्रवार को बाइक पर किसी काम से रसड़ा जा रहा था. परसिया मोड़ बाइक अचानक असन्तुलित हो कर ट्रक से भिड़ गई.

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की शिक्षाशास्त्र टापर और गोल्ड मेडलिस्ट रेशमा परवीन ने कहा कि शिक्षा के बिना हम अपने जीवन को साकार नहीं कर सकते.

Death

लखनापार गांव में ठंड लगने से महिला की असामयिक मौत

मीना यादव सुबह उठ कर अपना दैनिक कार्य कर रही थी. उसी दौरान वह ठंड की चपेट में आ कर कांपने लगी. कुछ देर में ही जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई.

शिक्षक ही समाज को कराते हैं कर्तव्य का बोध : राम इकबाल सिंह

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि शिक्षक हमेशा से सम्मान के पात्र होते हैं. वे समाज को कर्तव्य का बोध कराते हैं.

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों को वितरित किये 51 कम्बल

24 घंटे के अखंड कीर्तन के बाद 700 लोगों को भोजन भी कराया. तमाम अतिथियों सहित परिवार के लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

2022 के विस चुनाव में प्रसपा सरकार में होगी: शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह ने कहा कि संपन्न परिवार के होते हुए भी स्व. बद्री सिंह ने गरीबों और मजलूम लोगों की सेवा में अपना जीवन न्योछावर कर दिया.

बेरुआरबारी मंडल से 1000 भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे गोरखपुर रैली में

रैली को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सम्बोधित करेंगे.

ओलंपियाड में शरीक होने सेंट जेवियर्स के 12 विद्यार्थी दिल्ली रवाना

इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर 12046 बच्चों ने भाग लिया था. बलिया जिले से चुने गये 27 बच्चों.में सेंट जेवियर्स स्कूल बिल्थरारोड के 12 बच्चे शामिल हैं.

दस-दस हजार रुपये के दो इनामी अपराधी मैरिटार चौराहे से गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त फेकू तुरहा और कन्हैया राम बांसडीह थाने के सुल्तानपुर गांव के निवासी हैं. दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे.

किस ट्रेन का रूट बदला, किसका हुआ शॉर्ट टर्मिनेशन और निरस्तीकरण, जानें

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेशन पर प्री-नान इंटरलाकिंग/इंटरलाकिंग कार्य के कारण रूट की कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् रहेगा.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

बलिया के चार होनहार पूछेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल

विद्यालय के प्रबन्धक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों से सहमति ले ली गई है. विद्यालय के शिक्षकों के साथ छात्रों को भेजने की तैयारी हो रही है.

शराब के नशे में भतीजे पर किया कुल्हाड़ी और चाकू से हमला

घायल राजेश की मानें तो उनका चाचा शराब के नशे में चूर था. प्रतिदिन उनकी शराब पीकर गाली देना और झगड़ा करना आदत बन चुकी है. पुलिस भी पहुंच गई थी.

बिजली समस्याओं के तुरंत हल के लिए 20 जनवरी को बैठेगी फोरम

अधीक्षण अभियंता एचएस सत्यार्थी ने बताया कि ‘न्याय उपभोक्ता के द्वार’ के अंतर्गत यह फोरम रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैठेगी.

सांकेतिक चित्र

सिसयण्ड के पास ट्रक की चपेट में आने से पुत्री की मौत, पिता गंभीर

सिसयण्ड गांव के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे अरविन्द साइकिल समेत ट्रक के नीचे आ गये. पुत्री को ट्रक ने रौंद दिया

Death

पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

जब वह रेलवे क्रॉसिंग के गेट नं 12 से गुजर रहे थे तभी छपरा की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

बांसडीह पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ की गैंगस्टर के तहत कार्रवाई

बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरी, गौ तस्करी और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई हैं.

सहतवार के वार्ड नं 8 के सभासद चुनाव में बिमला देवी विजयी

बिमला देवी पत्नी धनजी पटेल ने 490 मत हासिल क.र अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला देवी माता सोनू पटवा को 333 मतों से हरा दिया.

चांदपुर बंधे के पास गांजा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम बन्धे की तरफ पहुंची. पुलिस की गाड़ी देख एक युवक भागने लगा. पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से बैग में रखा 320 ग्राम गांजा मिला.