Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विभाग ने कराया पौधारोपण
  • बलिया शहर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विभाग ने कराया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला संयोजक ओंकार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है. हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम सभी अपने जमीन पर वृक्ष लगाएं, उसकी आंखों रक्षा करें अपने घर से निकलने वाले गन्दे पानी को अपने ही जमीन में निस्तारित करें ताकि गन्दा पानी नालियों से होकर नदी में न जाये व नदी प्रदूषित न हो.
Central Desk 5 September, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
The Department of Environmental Protection and Promotion of Rashtriya Swayamsevak Sangh has done plantation

बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विभाग के बैनर के अंतर्गत सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह व सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री के नेतृत्व में मंगल पांडेय शाखा क्षेत्र के अंतर्गत कदम चौराहा स्थित छोटी मठिया के प्रांगढ़ में वृक्षारोपण किया गया.

 

इसके अंतर्गत आम, अमरूद, सहजन, आंवला आदि औषधीय फलदार वृक्ष व गुड़हल, कनेर व अन्य पुष्प के पौधो के साथ कुल इक्कीस वृक्षों का रोपण किया गया.

 

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला संयोजक ओंकार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है. हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम सभी अपने जमीन पर वृक्ष लगाएं, उसकी आंखों रक्षा करें अपने घर से निकलने वाले गन्दे पानी को अपने ही जमीन में निस्तारित करें ताकि गन्दा पानी नालियों से होकर नदी में न जाये व नदी प्रदूषित न हो.

 

जिला सेवा प्रमुख डॉ. संतोष तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पर्यावरण पखवारा चल रहा है. बलिया नगर में चल रही प्रत्येक शाखाओं से आग्रह किया गया है कि वो अपने शाखा क्षेत्र के अंतर्गत उन स्थानों को चिह्नित करें जहां वृक्षारोपण किया जा सके.

 

उन्होंने स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी. वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है.

 

छोटी मठिया के महंत सत्यदेव दास ने इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों व दायित्वधारियों को धन्यवाद व आशीर्वाद देते हुए बताया कि वृक्ष लगाना बड़े पुनीत का कार्य है. पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का बड़ा महत्व है. इसके प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है.

 

इस अवसर पर मा. सह जिला संघचालक डॉ विनोद सिंह व मा. सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री के साथ रामकुमार तिवारी, डॉ सन्तोष तिवारी, ओमकार सिंह, मारुति नन्दन तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह ‘बबलू’, भोला जी, संजय वर्मा, डॉ अवध बिहारी जी, रामकुमार यादव, कृपानिधि पाण्डेय, डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, राजेश्वर गिरी, राजेश गुप्ता ‘महाजन’, ओम प्रकाश वर्मा, आशीष गुप्ता आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: #Promotion #protection #Rashtriya #SwayamsevakSangh #पर्यावरणसंरक्षण #स्वयंसेवकसंघ पौधारोपण बलिया

Post navigation

Previous: महात्मा गांधी इण्टर कालेज खण्दवा में केक काटकर मनाया गया डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन
Next: देवेन्द्र पीजी कालेज के परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.