Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • लाल बालू का काला खेल : कालाबाजारियों की चांदी, जरूरतमंद परेशान 
  • जिला जवार

लाल बालू का काला खेल : कालाबाजारियों की चांदी, जरूरतमंद परेशान 

​ग्रामीणों ने पकड़ा बालू से लदा ट्रैक्टर, पुलिस ने छोड़ा
General Desk 11 November, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bairia_lal-balu.jpg

​ग्रामीणों ने पकड़ा बालू से लदा ट्रैक्टर, पुलिस ने छोड़ा

विधायक से ग्रामीणों ने की शिकायत

विद्रोह के मूड में ग्रामीण, ठहरा बैरिया का विकास, हजारों हुए बेरोजगार

बैरिया (बलिया)। प्रदेश के राज्यमंत्री की घोषणा के बाद भी इलाके के जरूरतमंद ग्रामीणों को लाल बालू को लेकर कोई राहत नहीं मिल पाई है. अलबत्ता लाल बालू के कारोबारी पुलिसिया परमिट के सहारे अपना काम धड़ल्ले से कर रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि परेशान लोग कब विद्रोह पर आमादा हो जाए कहा नहीं जा सकता. इसका आगाज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती से हो चुका है. शुक्रवार की रात 10 बजे के लगभग चांददियर के तरफ जा रहे बालू से लदी ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने रोक लिया.

थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी चांददियर और 100 नंबर पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने पर बालू से लदे ट्रैक्टर को उन्हें सौंप दिया गया. किंतु रात में है वह ट्रैक्टर पुलिस ने छोड़ दिया. ऐसा ग्रामीणों का आरोप है. गांव वाले देर रात तक सिपाहियों के वापस लौटने का इंतजार करते रहे. लौट कर सिपाहियों ने ग्रामीणों को बताया कि ट्रैक्टर चालक अचानक नरहरि धाम की ओर मुड़ गया और रास्ते पर ही बालू गिरा कर भाग निकला. ग्रामीण अब लामबन्द होकर उस रास्ते बालू की तिजारत ही बन्द कराने का मंसूबा बना बैठे हैं. 

बतादें कि खनन पर रोक के दौरान पुलिस व बड़ी पहुंच वाले लोगों की मिली भगत से लाल बालू का कारोबार फलता फूलता रहा. बालू का रेट आसमान छूने लगा. नतीजा रहा कि बालू की मंहगाई के चलते इलाके में हजारों लोगों के मकान का निर्माण अधर मे फंस गया. दस हजार से भी ज्यादा राजमिस्त्री व मजदूर बेरोजगार हो गए. उनके भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई. ऐसे लोग कर्ज के बोझ तले दब गये है.

सच के आइने में देखा जाय तो बैरिया विधान सभा क्षेत्र में लालबालू है ही नहीं, तो खनन कहां से होगा ? लेकिन कानून तो कानून है. इस इलाके मे बिहार से सड़क व नदी मार्ग से लाल बालू आता है. खास कर नदी मार्ग से गंगा तटों से नाव से उतरने वाला बालू ही इलाकाई लोग भवन निर्माण के लिए खरीदते है. लेकिन लालबालू के इस काले खेल में पुलिस, प्रशासन व चंद कारोबारी तो लाल हुए, लेकिन हजारों भवन निर्माता, भवन सामग्री विक्रेता, राजमिस्त्री व मज़दूरों के लिए शामत आ गई. इलाके के ग्राम पंचायतों में होने वाला विकास कार्य भी बन्द हो गया है. बैरिया विधान सभा का विकास भी ठहर गया है. ऐसा नही है कि इस कारोबार पर सरकारी कार्यवाही नही हुई. लेकिन वह कार्यवाइयां मुट्ठी भर हुई और धंधा मन भर चला.

राज्यमन्त्री उपेन्द्र तिवारी की घोषणा के बाद गृहनिर्माताओ मे थोड़ी सी सजगता आई तो सामने पुलिस खड़ी हो गई है. कारोबारियों का बालू तो ट्रकों से धड़ल्ले से जा रहा है. लेकिन एक दो ट्राली वाले जरूरतमंद लोगों का बालू रोका जा रहा है. आचार संहिता मे सड़ा देने व फंसा देने तथा किसी तरह का आदेश नही आने की धमकी देकर धनादोहन किया जा रहा है. शुक्रवार की रात ट्रैक्टर रोककर पुलिस को सौंपने के बाद उसके छूट जाने/भाग जाने की जानकारी होने पर जयप्रकाश नगर के ग्रामीण विधायक सुरेन्द्र सिंह से मिले.

सूर्यभान सिंह ने विधायक से कहा कि अपने यहां खनन जैसी तो कोई बात ही नही है. घर निर्माण, गांवो का विकास सब रुक गया है. हजारो मजदूर, मिस्त्री बेरोजगार बैठे है. भले ही घाटों पर कर्मचारी बैठा दिए जाय. नावों से आने वाले बालू का जो भी वाजिब टैक्स लगे वह जमा कराकर बालू तो आने दिया जाय. सूर्यभान सिंह ने इस बावत मुख्यमंत्री सहित तमाम उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगाने व आदेशों की बात भी विधायक के समक्ष रखी.

http://https://youtu.be/lFFK5_dKU_4

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने इस विकट समस्या के लिए जिलाधिकारी को जिम्मेदार बताया. कहा कि इसी वजह से पुलिस को लूटने की छूट मिल गई है. थानेदार व सम्बन्धित अधिकारियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि मै लखनऊ जा रहा हूं. सम्बन्धित विभाग के मंत्री व अधिकारियों से मिल कर जो टैक्स वाजिब हो वह घाट पर ही जमा कराकर जनता की सुविधा की व्यवस्था कराने की कोशिश करूँगा. अगर ऐसा नही होता है तो अन्ततः आन्दोलन करूंगा. बालू की समस्या को लेकर चुप्पी लगाने वाले जनप्रतिनिधियों पर भी विधायक ने निशाना साधा.

Related

Tags: जयप्रकाश नगर बैरिया लालबालू

Post navigation

Previous: ​इन क्षेत्रों में दिन में 8 घण्टे होगी कटौती, 22 नवम्बर तक जर्जर तार बदलने का होगा काम
Next: अध्यक्ष पद चुनाव चिन्ह आवंटन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.