Ballia-अज्ञात कारणों से लगी आग से 4 परिवारों की दस रिहाइशी झोंपड़ियां जलीं, गृहस्थी का सामान जल कर खाक

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

रेवती,बलिया. रेवती क्षेत्र में भैसहा ग्राम पंचायत के मरौटी गांव में रविवार की रात आग से 4 परिवारों की 10 रिहायशी झोपड़ियां जल कर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात मरौटी गांव में लोग सोए हुए थे। रात 12 बजे अचानक अज्ञात कारणों से हीरालाल यादव के झोपड़ी से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई जो देखते देखते लालमोहन यादव, लखिया देवी तथा गोपाल यादव की झोपड़ी तक फैल गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

आग की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया. गांव वालों के सहयोग से घर की महिलाएं, बच्चे तथा मवेशी सुरक्षित बाहर निकाले गए। लोगों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पा लिया गया था, इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।

इस आग के चलते लखिया देवी व गोपाल यादव की दो- दो झोपड़ियां , 30 बोरी गेहूं, 4 बोरी सरसों,एक पम्पसेट, दो साइकिल,तीन चौकी, सोने , चांदी के आभूषण, लगभग डेढ़ लाख रूपया, तथा हीरालाल यादव,लालमोहन यादव की तीन ,तीन झोंपड़ियां, बड़े साईज के बक्सा में रखे वस्त्र ,गहना व गृहस्थी का सामान, मवेशी का चारा काटने वाली मशीन,चारपाई आदि  पीड़ित चारों परिवारों की लाखों रूपए की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई।

पीड़ित परिवार शिवपुर दतहा गांव के सरयू नदी के कटान से विस्थापित हो दो दशक से मरौटी गांव में बसे हैं। अग्निपीड़ीत लखिया देवी के पुत्र कृष्णा यादव ने बताया कि आज तक उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास नही मिला है। प्रधान मुन्ना राजभर ने बताया कि दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री आवास की सूची भेजी गई। अभी खाता में रूपया नहीं आया है। पीड़ित परिवार के लिए अपने स्तर से प्लास्टिक के तिरपाल व भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE