रसड़ा सीएचसी होगी प्राइवेट अस्पतालों से भी बेहतर, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह कराएंगे कायाकल्प, मॉडल जारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया

रसड़ा,बलिया. विधायक उमाशंकर सिंह ने अपने पुत्र यूकेश सिंह के जन्मदिन पर अपने संसाधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा को हर सुविधा से सुसज्जित, वातानुकूलित अस्पताल बनाने का ऐलान किया है। नए अस्पताल का मॉडल भी जारी किया गया है जो देखने में बड़े प्राइवेट अस्पतालों को भी मात देता दिखाई देता है।

विधायक की इस घोषणा से क्षेत्र की जनता के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक उमाशंकर सिंह के स्वस्थ होने पर रसड़ा प्रथम आगमन पर श्रीनाथ बाबा के दर्शन करने के बाद पैदल ही अपने समर्थकों संग नगर भ्रमण करते अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल पहुंच कर अपने पुत्र यूकेश सिंह के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को वातानुकूलित  अत्याधुनिक अस्पताल अपने निजी धन से  बनाने की घोषणा किया। नए अस्पताल का लुक भी जारी किया।

उन्होंने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य सेवा की कितनी आवश्यकता है मैं जानता हूं। क्षेत्र की जनता स्वास्थ सेवा बेहतर नहीं होने के कारण बाहर जाकर इलाज करने को मजबूर है। लोग इलाज के अभाव में दम भी तोड़ रहे है। इसलिए विधान सभा में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है। इसकी स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी ले ली गई है। इस अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन के साथ साथ हर सुविधा उपलब्ध रहेगी। कल से ही अस्पताल में काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। अपने निधि से अस्पताल परिसर में इंटरलॉकिक नाली एवं बाउंड्री वाल के 25 लाख की स्वीकृति मिल गई है।

कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि ये नया अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सेवा देकर जनपद ही नहीं प्रदेश में जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल बने। जगह मिलेगी तो परिसर में कामन हाल भी बनाया जाएगा। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, प्रमुख प्रभाकर राव, प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, राजेश गुप्ता, रिशु सिंह, पंकज सिंह, रणधीर सिंह, अरुण सिंह, गिरीश नारायण सिंह, पिंकी सिंह,   नथुनी सिंह,  आदि उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel