
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
मनियर,बलिया. साइबर ठगी करने वाले नए–नए तरीकों से लोगों की गाढ़ी कमाई को ठगने में लगे हैं, वहीं मनियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों का शिकार हुई ग्रामीण महिला को न्याय दिलाया और उनसे ठगी रकम भी वापस कराई।
आवेदिका अनीशा पुत्री मदन राजभर, निवासी ग्राम बड़ी बाजार मनियर के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को मनियर आंगनबाड़ी कार्यालय का कर्मचारी बताया था। उसने झूठा लालच दिया कि आपकी पुत्री के जन्म पर सरकार 6,000 रुपये की सहायता दे रही है। योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उसने ओटीपी हासिल कर लिया और चार ट्रांजेक्शन से कुल 38,970 रुपये उनके खाते से उड़ा लिए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
साइबर टीम ने बैंकिंग संस्थाओं और तकनीकी माध्यमों से समन्वय कर पूरी राशि होल्ड कराई। न्यायालय के आदेश पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मनियर शाखा के अनीशा के खाते में सारा पैसा वापस जमा कर दिया गया।
धनराशि लौटने पर अनीशा ने बलिया पुलिस और मनियर थाने की टीम का आभार जताया। इस सफलता में पुलिस टीम के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई:
थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना साइबर जागरूकता का संदेश देती है। संदिग्ध कॉल पर ओटीपी कभी शेयर न करें। थाना मनियर पुलिस लगातार सतर्क है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

