Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपालों को जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायत
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपालों को जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायत

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जनपद के सभी कानूनगो एवं लेखपालों के साथ बैठक की
General Desk 2 June, 2025 1 minute read
DM Meeting with kanoongo

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जनपद के सभी कानूनगो एवं लेखपालों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाय। उन्होंने जनपद में अंश निर्धारण के कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, कानूनगो एवं लेखपालों से कहा कि जून माह तक शत-प्रतिशत अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण कर लिया जाय।

अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण हो जाने पर भूमि विवाद की शिकायतों का निस्तारण सुगमतापूर्वक हो सकेगा। उन्होंने सभी लेखपालों से कहा कि खतौनियों को अपडेट रखा जाय। राजस्व वादों की शिकायतों पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण किया जाय।

जिलाधिकारी ने सभी कानूनगो एवं लेखपालों से कहा कि धारा-24 के सभी केसों में तिथि निर्धारित कर पैमाइश का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। प्रत्येक कानूनगो सप्ताह में कम से कम 03 पैमाइश एवं माह में 12 पैमाइश करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराए। कानूनों द्वारा माह में 12 से कम पैमाइश किए जाने पर उनके वेतन से कटौती की जाएगी।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को धारा-24 के सभी मामलों को निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के कारण अगर कोई घटना घटित होती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों/शिकायतों का निस्तारण अभिलेखनुसार व नियमानुसार सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक लेखपाल द्वारा प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री अवश्य किया जाय। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना  के प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित किया जाय। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पूर्व की सभी तैयारी अभी से सुनिश्चित कर लिया जाय।

बाढ़ से प्रभावित होने वाले प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक नाव एवं नाविक की व्यवस्था कर लिया जाय। बाढ़ चौकिया स्थापित करते हुए कार्मिकों की ड्यूटी लगा दिया जाय। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के मामलों में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर सहायता राशि लाभार्थी को प्रदान कर दिया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर शिकायतकर्ता  या शिकायतकर्ता की अनुपस्थित होने पर उसके परिजन की उपस्थिति में किया जाय। शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि पट्टा आवंटन रजिस्टर को अपडेट रखा जाय। उन्होंने लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित किया जाय।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन व अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार तथा सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार

Post navigation

Previous: Ballia-प्राकृतिक खेती से कम खर्चे में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई
Next: संस्कारवान नई पीढ़ी के निर्माण के लिए कार्यशाला, गर्भवती महिलाओं को दिए गए उपयोगी सुझाव

ये भी पढ़ें

SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.