
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को बांसडीह क्षेत्र में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता के कई कार्यक्रम हुए. अंबेडकर संस्थान बांसडीह में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने एकजुट होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
माल्यार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि शांति स्वरूप सिंह ‘गुड्डू’, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, नगर पंचायत बांसडीह अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,उत्तरप्रदेश काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,युवा प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी ‘सत्यम’, सपा नेता सुशांत राज पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को केवल संविधान ही नहीं दिया, बल्कि समानता, अधिकार और सम्मान की मजबूत बुनियाद भी रखी। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

भाजपा और सपा के कई कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जयंती समारोह आयोजित कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया। अलग-अलग नेताओं के नेतृत्व में हुए इन आयोजनों में सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का सपना एक ऐसे समाज का था, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में सच्चे लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की स्थापना संभव है। पूरे क्षेत्र में दिनभर आयोजित कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं, जो आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

