जाने-माने रंगकर्मी सूर्यकांत तिवारी का बीते 2 जून को निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी, बेटी और दो बेटों का भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उन्हें दमा रोग था, जो मृत्यु का कारण बना.
सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया में नाली विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. इस दौरान एक दर्जन लोग घायल हो गए. उधर, मनियर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और होम कोरेंटाइन रहने की सलाह देना एक युवक व उसके परिजनों को काफी महंगा पड़ गया.
सोमवार को एक ओर जहां 14 मरीज ठीक होकर घर को रवाना हुए, वहीं सोमवार को तीन नए केस भी मिले. अब जनपद में कुल मरीजों की संख्या 52 हो गयी है. जिसमे एक्टिव मरीजों की संख्या 26 है.
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के फुलपुरवा गांव में करेंट की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई. बताया जाता है कि टेबल फैन का प्लग लगाते समय तार में विद्युत प्रवाहित हो जाने के चलते यह हादसा हुआ.
बसंतपुर में बने एल-1 फैसिलिटी सेंटर में आइसोलेट किए गए 12 मरीज ठीक होकर शुक्रवार को अपने घर चले गए. हालांकि पांच नए पॉजिटिव केस मिलने से आमजन में दहशत का भी माहौल बरकरार रहा.
भारतीय रेलवे आम नागरिकों के लिए 01 जून से 200 यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रही है, जिनके लिए (21 मई) से आनलाइन टिकट बुकिंग तथा 22 मई से सीमित आरक्षण काउंटरों से टिकट बुकिंग चालू है.
जनपद में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोगों की इजाफा होने से क्षेत्र की जनता कोरोना की जांच में कमी और जांच रिपोर्ट देर से आने पर सरकार की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान खड़े कर रही है.
मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी चट्टी पर अज्ञात चोरों ने बुधवार को एक ही रात तीन दुकानों जनरल स्टोर, सर्राफा दुकान और कॉमन सर्विस सेंटर का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान चुरा लिए.
जिला जज गजेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्यारह न्यायालय खुलना शुरू हो गया है. साथ ही वादी, प्रतिवादी व जनसामान्य की परेशानियों को दूर करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर व ईमेल आई जारी किया गया.
स्वाधीनता आंदोलनकारियों के लिए उर्वरा माटी बागी बलिया के सागरपाली की धरती पर जन्म लिए थे गौरी भईया. समाजवादी संत परम्परा के मूर्धन्य विभूति पूर्व मंत्री स्वर्गीय गौरी भईया की आज पुण्यतिथि है.