Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • व्यापारी की पिटाई से क्षुब्ध लोग सड़क पर उतरे, एकईल भी हॉटस्पॉट घोषित
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

व्यापारी की पिटाई से क्षुब्ध लोग सड़क पर उतरे, एकईल भी हॉटस्पॉट घोषित

रानीगंज बाजार में आज सुबह पुलिस ने एक युवा व्यवसायी को जमकर डंडे से पीट दिया. इसके बाद आक्रोशित बाजार के व्यापारी सड़क पर उतर आए.
News Desk 27 May, 2020 1 minute read
बलिया से वीरेंद्र नाथ मिश्र

रानीगंज बाजार में आज सुबह पुलिस ने एक युवा व्यवसायी को जमकर डंडे से पीट दिया. इसके बाद आक्रोशित बाजार के व्यापारी सड़क पर उतर आए. इस दौरान बिना मास्क बाइक से डबल सवारी करते हुए इस राह से गुजरने वाले पुलिस वालों के व्यापारियों ने फोटो खींचा. व्यापारी यह कह रहे थे कि दो महीने से यहां लोग अपनी दुकानें बंद कर घरों में कैद हैं. दवा या कोई सामान लेने के लिए थोड़ा बाहर क्या निकले, हमें डंडा खाने पड़ रहे हैं. इसी बाजार में पुलिस की सांठगांठ से बिना रोक-टोक के सैकड़ों पिकप और मिनी ट्रक बाहर निकल रहे हैं. क्या यह लाक डाउन के नियमों का उल्लंघन नहीं है? गौरतलब है कि यह सब पुलिस के सामने हो रहा है. क्या हम व्यापारी ही सबसे बड़े अपराधी हैं?

बता दें कि सुबह के समय एक युवा व्यापारी डॉक्टर के यहां दवा के लिए गया था. वहां भीतर बने गोले में पहले से रोगी बैठे थे. ऐसे में वह व्यापारी बाहर ही खड़ा हो गया.
इसी दौरान वहां पहुंचे पुलिसकर्मी ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी. यह सुन बाजार में व्यापारी आक्रोशित हो लगभग घंटे भर तक सड़क पर उतर कर आक्रोश जताते रहे. सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी से बाजार के वरिष्ठ व्यापारी भृगुनाथ प्रसाद, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष प्रेमचंद सर्राफ, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुड्डू, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सर्राफ आदि ने बात की.

कहा कि बैरिया थाने के सिपाही रानीगंज बाजार में आकर अनावश्यक रूप से व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं. मारपीट रहे हैं. हम व्यापारी थोड़ा सा हवा पानी अथवा कुछ सामान के लिए अपने घर से जरा बाहर क्या निकले कि लग रहा है कि हम ही कोरोना के कैरियर हो गए हैं. हम से अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. चेताया कि हम जो एक्शन में आ गए तो प्रशासन हिल जाएगा. माना करोना संक्रमण का भय है.

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/174283404002105/?t=1


कंटेनमेंट क्षेत्र है, तो हम भी तो सावधान हैं. सतर्क हैं. व्यापारी अनपढ़ नहीं है, जागरूक हैं. 2 माह से व्यापार ठप दुकान बंद कर हम लोग बैठे हैं. यह न भूलें कि भूख विद्रोह को जन्म देती है. हमारे सम्मान के साथ खिलवाड़ न किया जाए. व्यापारियों को एसएचओ संजय त्रिपाठी ने समय अनुकूल बौद्धिकता का परिचय देते हुए समझाया कि आप लोग लाकडाउन के निर्देशित नियमों का पालन करें. और पालन कराने में भी सहयोग करें. आपके सम्मान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. थानाध्यक्ष के आश्वासन पर लगभग डेढ़ घंटे बाद व्यापारी अपने घरों पर वापस लौटे.

सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनेश राय ने रानीगंज बाजार में अनुमति प्राप्त दुकानों की जांच की. जांच के दौरान दो दवा दुकानें खुली मिली, जबकि उन्हें होम डिलेवरी के लिए ही अनुमति मिली थी. उक्त दोनों दुकानों को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बन्द करवा दिया.

डीएम ने ग्राम एकईल को हॉटस्पॉट घोषित किया

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से पीड़ित/संक्रमित एक मामला यहां पाया गया है. विकास खण्ड पंदह के ग्राम एकइल को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है. इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट सूर्यनाथ यादव तथा उप जिला मजिस्ट्रेट संगम लाल यादव को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है.

उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में अवस्थित हॉटस्पॉट क्षेत्रों हेतु जोनल मजिस्ट्रेट में नामित किया जाता है, जो हॉटस्पॉट क्षेत्र की विकास खंड/नगर पंचायत के स्तर से आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति तथा साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन व्यवस्थाए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर सुनिश्चित कराएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर क्षेत्र में संबंधित वार्ड/मोहल्ला कंटेनमेंट जोन होगा तथा कंटेनमेंट जोन में इंगित तीन गतिविधियों (आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, चिकित्सकीय टीम एवं सेनिटाइजेशन टीम के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की अनुमति नहीं होगी. 21 दिनों तक कोई संक्रमण प्राप्त नहीं होने पर हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में परिवर्तित हो जायेगा.

आवश्यक वस्तुओं की होगी होम डिलीवरी

उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा और स्वास्थ्य जांच साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन से संबंधित कर्मी को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से संबंधित कर्मियों को छोड़कर अन्य किसी व्यक्ति को क्षेत्र के अंदर जाने नहीं दिया जायेगा. हॉटस्पॉट क्षेत्र में बैंक व राशन की दुकानें बंद रहेगी. हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत स्थित अन्य सभी दुकाने, सब्जी मंडी आदि बंद रहेगी तथा आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी. हॉटस्पॉट क्षेत्र में शत-प्रतिशत घरों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेनिटाइजेशन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा तथा फायर इंजन का छिड़काव किया जाएगा. लोगों को फेस मास्क भी वितरण किए जाएंगे. हॉटस्पॉट क्षेत्र में डॉक्टर सहित लगायी जायेगी. यदि किसी को अस्पताल ले जाना हो तो उसे एंबुलेंस या एएलएस से ले जाया जायेगा. किसी भी दशा में निजी वाहन के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी अपरिहार्य स्थिति में कोई भी व्यक्ति कोविड-19 के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर- 05498-220857 अथवा संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट या समुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं.

हॉटस्पॉट क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू, लगाई जाएगी पिकेट ड्यूटी

जिलाधिकारी ने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में संघन पेट्रोलिंग की जाएगी तथा 112 वाहनों की ड्यूटी लगाई जाएगी. पुलिस तथा 112 की गाड़ियों से लाउडस्पीकर से घोषणा करके जनता को जागरूक किया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति धारा 144 के निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. हॉटस्पॉट क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू की जाएगी तथा पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी, और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में लगे व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी व्यक्तियों के पूर्व में निर्गत किए गए पास निरस्त किए जाते हैं. उक्त आदेशों का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता धारा-188 के अधीन दंडनीय अपराध माना जाएगा.

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति के साथ की बैठक

विकास भवन सभागार में बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समितियों की बैठक ली. ब्लॉकवार समितियों के कार्य की समीक्षा करने के बाद आगे किस तरह बेहतर काम करना है, बिंदुवार इसकी जानकारी दी. साथ ही ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों के कार्य की भी रोजाना समीक्षा करते रहने को कहा.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में निगरानी समितियों का कार्य अहम हो गया है. इसलिए जरूरी है कि समिति के ब्लॉक से गांव स्तर के हर सदस्य सक्रिय रहें.

उन्होंने रिपोर्टिंग के सम्बंध में छह बिंदुओं की जानकारी दी और बताया कि बाहर से आए लोगों को 4 मई से होम क्वॉरेंटाइन किया गया या नहीं, सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया है या नहीं, पोस्टर लगाए गए या नहीं, नियमित निगरानी की जा रही या नहीं, क्वॉरेंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया गया हो तो उसका विवरण और कोरोना के संदिग्ध लक्षण नजर आ रहे हैं या नहीं, इन छह बिंदुओं पर गम्भीरता से कार्रवाई सुनिश्चित कर रिपोर्ट देना है. बैठक में पीडी डीएन दूबे, ईडीएम अभिजात सिंह, सभी बीडीओ मौजूद थे.

Tags: बैरिया रानीगंज बाजार लॉकडाउन व्यापारी सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बलिया में कोरोना पॉजिटिव की तादाद हुई 31, मगर रसड़ा से राहत भरी खबर
Next: पूर्व प्रधानमंत्री को कचोट गया था गौरी भईया का यूं अचानक चले जाना

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.