Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या हुई 52, घर भी लौटे 26
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या हुई 52, घर भी लौटे 26

सोमवार को एक ओर जहां 14 मरीज ठीक होकर घर को रवाना हुए, वहीं सोमवार को तीन नए केस भी मिले. अब जनपद में कुल मरीजों की संख्या 52 हो गयी है. जिसमे एक्टिव मरीजों की संख्या 26 है.
News Desk 1 June, 2020 1 minute read
CORONA_BASANTPUR

बलिया। सोमवार को एक ओर जहां 14 मरीज ठीक होकर घर को रवाना हुए, वहीं सोमवार को तीन नए केस भी मिले. अब जनपद में कुल मरीजों की संख्या 52 हो गयी है. जिसमे एक्टिव मरीजों की संख्या 26 है. वही ठीक हुए मरीजों की संख्या भी 26 है. अर्थात कुल मिले मरीजो में आधे मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है. तीन नये मरीज मिलने पर जनपद में तीन नए हॉटस्पॉट बनाये गये है, जिनमे हड़िहाकला थाना रेवती, बिसौली थाना सहतवार तथा करमानपुर थाना बैरिया सम्मिलित है.

बलिया जिले में नए हॉट स्पॉट

जनपद के 14 मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट आई निगेटिव. जनपद वासियों के लिए सोमवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया. एक तरफ जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा दे रही है. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सकुन देने का काम कर रहा है. इसी क्रम में सोमवार को 14 कोरोना संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके पहले 12 संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है.

दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बसंतपुर स्थित अस्पताल से मिली छुट्टी

जनपद के और 14 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर. कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा जरूर हो रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि रिकवर करने वालों की भी संख्या बढ़ रही है.
बसन्तपुर स्थित एल-1 फैसिलिटी सेंटर में आइसोलेट किए गए मरीजों में 14 और मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंचे. संयुक्त मजिस्ट्रेट और कोरोना के नोडल विपिन कुमार जैन की मौजूदगी में सभी मरीजों को एंबुलेंस से उनके घर पहुंचाया गया.

घर जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाते समय जैन ने सभी को जरूरी सलाह दी. कहा, अभी घर जाकर एक हफ्ते होम क्वारंटाइन में रहना है. उसके बाद भी मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंस का पालन आदि जैसी सावधानियां बरतनी है. बताया कि सभी लोगों को एक हजार उनके खाते में भेजा जाएगा और अगले दिन उनके घर राशन भी पहुंच जाएगा. नए युवाओं से कहा कि अगर आप लोग रोजगार के इच्छुक हों तो मनरेगा योजनांतर्गत जॉबकार्ड बनवा कर अपने गांव में ही काम करके आय प्राप्त कर सकते हैं.

ठीक हुई 63 वर्षीय वृद्धा, रोज पूछती थी कब जाऊंगी घर

बसन्तपुर अस्पताल में आइसोलेट की गई 63 वर्षीय वृद्धा को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. दरअसल, 60 वर्ष के ऊपर के मरीज को अक्सर मण्डलीय स्तर पर बने फैसिलिटी सेंटर में रेफर कर दिया जाता है, लेकिन यहां एल-1 अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा दी गई. मेडिकल स्टाफ ने वृद्धा का विशेष तौर पर ख्याल रखा. आयुर्वेदिक औषधि, च्यवनप्राश आदि समय-समय पर देते रहे. इसी का परिणाम रहा कि महज एक हफ्ते में ही महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. डॉक्टरों के अनुसार, स्वस्थ होने के बाद घर जाने की सूचना जैसे ही महिला को मिली, वह खुशी से झूम उठी. वजह कि अस्पताल में आने के बाद से ही वह रोज पूछती थी कि घर कब जाऊंगी. जाते समय उसके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. वृद्धा ने वहां मौजूद संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन समेत सभी डॉक्टरों को हाथ जोड़कर अभिवादन और धन्यवाद ज्ञापित किया.

ठीक हुए मरीजों ने एक स्वर से बोला ‘थैंक्स सर’

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भला कौन खुश नहीं होगा. वह भी ऐसी बीमारी से, जिससे पूरा विश्व भयभीत है. बसंतपुर अस्पताल से सोमवार को 14 मरीज जब ठीक होकर अपने घर की ओर निकले तो वे बेहद खुश थे. उन्होंने बाहर आकर सभी चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट किया. जैसे ही एंबुलेंस स्टार्ट हुई, ठीक हुए सभी मरीजों ने एक स्वर से सभी अधिकारियों और डॉक्टरों को ‘थैंक्स सर’ बोला. यह क्षण भी पूरे सरकारी महकमे के लिए गौरवान्वित करने वाला था.

आगामी रणनीति पर की चर्चा, बढ़ाया हौसला

संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन ने सभी ठीक हुए मरीजों को घर भेजने के बाद अस्पताल के बाहर ही सभी मेडिकल स्टाफ के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की. उन्होंने शासन की ओर से मिल रही ताजा गाइडलाइन से लेकर मरीजों की व्यवस्था की बेहतरी पर बातचीत की. डॉक्टरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘आप लोगों की ईमानदारी और लगन से की गई मेहनत का ही परिणाम है कि जिले में एक हफ्ते से भी कम समय में मरीज रिकवर कर जा रहे हैं.’ डॉक्टरों ने भी एकस्वर से भरोसा दिलाया कि इस महामारी में बिना रुके, बिना थके तब तक काम करते रहेंगे, जब तक इस महामारी पर विजय नहीं पा लें.

कोरोना मरीज के परिजनों का उत्पीड़न

बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद गांव के कुछ शरारती किस्म के युवक उसके परिजनों को परेशान कर रहे हैं. रात में उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंकना, उसके दरवाजे का हैंडपंप तोड़ देना और महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देने सहित कई तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है. इस संदर्भ में पीड़ित के चाचा बृजकिशोर सिंह, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, बैरिया थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Tags: बसंतपुर बैरिया रेवती सहतवार हड़िहाकला

Post navigation

Previous: करेंट की चपेट में आने से बलिया जिले में आज तीन लोगों की मौत
Next: मामूली बातों पर भिड़ गए दो गांवों में लोग, मारपीट में डेढ़ दर्जन घायल

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.