news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

श्रद्धा से शहीद अमित तिवारी को याद किया किशुनीपुर के लोगों ने

राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज में सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के मुनेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने किशुनीपुर के शहीद अमित तिवारी को श्रद्धांजलि दी.

बच्चों के साथ मिलकर अधिकारी ने पढ़ीं कविता

बांसडीह जूनियर हाई स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता और बाल दिवस आयोजित किये गये. बच्चों ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये.

अयोध्या प्रकरण पर लोगों के सहयोग का धन्यवाद दिया पुलिस ने

अयोध्या मामले में अदालत के फैसले के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुखपुरा थाने पर प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को धन्यवाद देने के लिए बैठक की.

बाल दिवस पर बच्चियों ने पेश किये मोहक गीत और डांस

बाल दिवस पर जयनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया.

एक सीमा में हो इंटरनेट का उपयोग : वीरेंद्र सिंह

संयुक्त परिवार का विघटन रोकने विद्यार्थियों को संस्कार देने की जरूरत है. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त नीलम देवी पीजी कॉलेज में अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे.

गाजीपुर के डॉ. संजय मिश्रा को बूटी फाउंडेशन अवार्ड

डॉ. संजय मिश्रा को अंतःविषय प्लाज्मा भौतिकी और अंतरिक्ष विज्ञान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान के लिए बूटी फाउंडेशन अवार्ड दिया गया है.

दारुण आघात दे गया महान गणितज्ञ वशिष्ठ बाबू का जाना

उनकी संगिनी ने उनका साथ छोड़ दिया और अपने मायके चली गयीं. एक प्रतिभा संपन्न शख्स इस वेदना को नहीं सह सका जो उन्हें जिन्दगी भर के लिए अस्थिर कर दिया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

स्कूल को देख उभर आती है स्व.पांडे की छवि : आनंद स्वरूप

जनाडी गांव में सोनकेश्वरी देवी बालिका विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक डॉ प्रेम भूषण पांडे की मूर्ति का अनावरण किया गया.

प्रो. जॉन ने विद्यार्थियों को दी पर्यावरण की जानकारी

अमेरिकी पर्यावरणविद प्रो जॉन माइकल वालेस ने आईईएल लैंग्वेज स्कूल के विद्यार्थियों से बातचीत की. उन्होंने संवाद कौशल और जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा की.

लट्ठ की टंकार से अपने इष्टदेव को प्रसन्न किया श्रद्धालुओं ने

श्रीनाथ बाबा मठ पर सैकड़ों श्रीनाथ भक्तों ने लाठियों संग शौर्य प्रदर्शन कर अपने इष्टदेव को प्रसन्न किया. लाठियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव श्रीनाथ मय हो गया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

देव दीपावलीः ‘छोटी काशी’ में जैसे जमीं पर उतरे सितारे

श्रीनाथ बाबा मठ के भव्य सरोवर के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली महोत्सव मनाया गया. ‘छोटी काशी’ के सरोवर पर हजारों दीप मालाएं एक साथ जलायी गयीं.

हवन पूजन के साथ यज्ञ का समापन

जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास त्रिदंडी स्वामी घाट पर 5 से 12 नवंबर तक जारी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन विधिवत हवन पूजन के साथ हो गया.

नुक्कड़ नाटक के जरिए कुपोषण के प्रति किया जागरूक

लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक ‘जश्न-ए-सुपोषण’ पूरे शहर और ददरी मेले में पेश किया गया. एनीमिया के लक्षण और बचाव के तरीके भी बताये.

फर्जी दस्तावेजों पर शिक्षामित्र बना आरोपी सुरेमनपुर से गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों क आधार पर शिक्षामित्र बने विजय कुमार यादव को बैरिया थाने की पुलिस ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है.

गंगा नहाने गया मोहनछपरा का किशोर डूबा

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नहाने गया मोहनछपरा का किशोर फिसलकर गहरे पानी में डूब गया. उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया.

सगाई पर लड़की को तमाचा मारने वाला सहयोगी संग गिरफ्तार

समारोह में तब खलबली मच गयी जब वहां लोगों के बीच एक युवक लड़की को तमाचा मारकर भाग गया. मौका था खेजुरी गांव की लड़की की खड़सरा गांव के लड़के के साथ सगाई का.