Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2450
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 14 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

दुबहर : राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज में सशस्त्र सीमा बल की 22 वीं वाहिनी महराजगंज के सहायक कमांडेंट मुनेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने किशुनीपुर निवासी शहीद अमित तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक संगोष्ठी आयोजित की.सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और सैनिकों के अलावा क्षेत्र के अनेक लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बलिया : जूनियर हाई स्कूल बांसडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता और बाल दिवस आयोजित किये गये. इस दौरान बच्चों ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने विद्यालय के बच्चों को हाथी और महावत की कहानी सुना कर प्रेरित किया. इस दौरान वह शिक्षक की भूमिका में नजर आयी. ‘असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो’ पोयम बच्चों के साथ पढ़ा. असफलता मिलने पर भी प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया.

सुखपुरा: अयोध्या मामले में अदालत के फैसले के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस लोगों को धन्यवाद कर रही है. इस कड़ी में सुखपुरा थाने पर प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में सभी सम्मानित नागरिक, मंदिर के पुजारी, मस्जिद के मौलवी आदि की एक बैठक संपन्न हुई.

सुखपुरा: बाल दिवस के अवसर पर जयनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र गुप्ता ने पंडित जवाहर लाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण किया. विद्यालय और वर्ल्ड विजन के बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में बच्चों ने लोक गीत, कैसेट डान्स और गीत प्रस्तुत किये.

बैरिया: संयुक्त परिवार का विघटन रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को संस्कार देने की जरूरत है. यह बात बलिया के सांसद भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही. वह धतुरी टोला स्थित नीलम देवी पीजी कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे.

गाजीपुर: डॉ. संजय मिश्रा को अंतःविषय प्लाज्मा भौतिकी और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन फिजिक्स एसोसिएशन (आईपीए) के बूटी फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है. फिलहाल डा.मिश्रा भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल ), अहमदाबाद में कार्यरत हैं. वह भारत सरकार की अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी परियोजनाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हैं.

बलिया: दारुण आघात दे गया महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का जाना.वही वशिष्ठ बाबू जिन्होंने आइंस्टिन के सिद्धांत को चुनौती दी थी. वही, जिनसे प्रेरित होकर फिल्मकार प्रकाश झा ने फिल्म डाइरेक्ट करने पर विचार किया था. वही शख्स, जिन्होंने अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA में अपने इल्म का लोहा मनवाया था. और भी न जाने कितनी उपलब्धियां वशिष्ठ बाबू के नाम रही होंगी.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

• कोहरे की संभावना को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की 28 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं. रेलवे बोर्ड ने देशभर में 62 एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया है. ये ट्रेनें देश के विभिन्न जोन से होकर जाने वाली हैं. इसके अलावा 48 एक्सप्रेस ट्रेनों का फेरा कम किया गया है. रद्द ट्रेनों में 15111 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी और 15112 वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी भी शामिल है.

• ददरी मेला में दूसरे दिन भी चर्खी-झूला नहीं चले. मनोरंजन महकमा और नगरपालिका की ओर से एनओसी नहीं मिलने के चलते ऐसा हुआ. महिलाएं मेले में पहुंची तो मगर चर्खी-झूला बंद होने के चलते मायूस हो वापस लौट गईं. नगर पालिका के ईओ डीके विश्वकर्मा का कहना है कि चर्खी-झूला को अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग, मनोरंजन विभाग और पुलिस की ओर से जांच के बाद चलाने की अनुमति दी जाती है. जबकि अध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में घटित घटनाओं के मद्देनजर और दलदली जमीन को देखते हुए उनकी ओर से चरखी के संचालन पर रोक लगाई गई है. दलदली जमीन का हवाला देते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है. ददरी के मीना बजार में दुसरे दिन भी लोगों की आवक कम रही. इसके चलते दुकानदार मायूस रहे. हालांकि इसकी वजह धान की कटाई-पिटायी और रबी की बुआई भी हो सकती है.

• ददरी मेले के नंदीग्राम अर्थात पशु मेले और मीना बाजार के बीच शुक्रवार को होगी चेतक प्रतियोगिता. फिलहाल मैदान को फाइनल टच दिया जा रहा है. घुड़दौड़ खाली पड़े खेतों में होगी. खेतों को ट्रैक्टर से जोत कर पानी डालकर रोड रोलर को चलाया गया ताकि दौड़ने में घोड़ों को दिक्कत न हो.

• बुधवार को रानीगंज भागड़ नाले पर एक करोड़ 72 लाख की लागत से बने पुल का औपचारिक लोकार्पण हुआ. इस मौके पर बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि बैरिया क्षेत्र की सभी सड़कें गड्ढामुक्त की जाएंगी. पर्याप्त संख्या में नई सड़कें भी बनाई जाएंगी. साथ ही गंगा और घाघरा के कटान को रोकने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही हैं.

• उधर, गड़वार के बभनौली ग्रामसभा के गोविंदपुर (बिंद टोली) मौजा में रैनबसेरा का लोकार्पण हुआ. सांसद क्षेत्र विकास निधि योजना अंतर्गत बने इस रैनबसेरा का लोकार्पण राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने फीता काटकर किया.

• खपड़िया बाबा की 35वीं पुण्यतिथि 10 जनवरी 2020 को है. इस अवसर पर श्री महारुद्र यज्ञ की तैयारी है. इसी सिलसिले में विचार विमर्श के लिए बुधवार को संकीर्तन नगर में स्वामी हरिहरानंदजी के सानिध्य में बैठक हुई..

• यूपी के ऊर्जा निगमों के कर्मियों के भविष्य निधि घोटाले के विरोध में बुधवार को हाइडिल कालोनी प्रदर्शन हुआ. राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा.

• उजियार मैदान में तीन दिनी फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच अदरी मऊ और बक्सर बिहार के बीच खेला गया. मऊ की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया. शांति निकेतन समिति द्वारा स्वर्गीय कामाख्या राय की याद में यह आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया.

• नरही थाना क्षेत्र के बसंतपुर पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार धर्मेंद्र यादव को कमांडर जीप ने रौंदा. घायल धर्मेंद्र यादव को सीएचसी नरही पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पलिया खास बड़का खेत निवासी रामदेव यादव के 45 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र यादव की हादसे मौत की खबर से लक्ष्मणपुर चट्टी पर मातम पसर गया.

• उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स को बढ़े हुए मानदेय के एरियर भुगतान पर लगाई गई रोक. सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया था मानदेय. लखनऊ जिले की भी जांच के आदेश. डीआईजी होमगार्ड महीने भर में देंगे जांच रिपोर्ट.

Tags: भांगड़ नाला रानीगंज रैनबसेरा

Post navigation

Previous: मधुमेह दिवस पर आज बताया जाएगा स्वस्थ रहने के तरीके
Next: दारुण आघात दे गया महान गणितज्ञ वशिष्ठ बाबू का जाना

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.